जन धन खाते का बैलेंस चेक करने के 3 आसान तरीके

Share:

जन धन खाते का बैलेंस चेक करने के 3 आसान तरीके PM Jan Dhan Account Check Balance

PM Jan Dhan Account Check Balance

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप को खत्म करने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया है। ताकि यह वायरस जिन लोगों तक पहुंचा हैं उन तक ही सीमित रहे और आगे न बढ़ सके। ऐसे में लोगों को घर में रहने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की शुरुआत कर विभिन्न राहत पैकेज बनाएं गए। उन्हीं में से एक हैं महिलाओं के जन धन खाते में 3 महीने तक प्रतिमाह 500 रूपये की राशि पहुंचाना।


इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पहले महीने की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाई जा चुकी हैं। जिसे काफी हद तक लोगों द्वारा बैंकों से निकाल लिया गया है। जबकि कुछ लोगों को इस संबंधी जानकारी नहीं मिली। इसके साथ ही अगली महीने की राशि भी आने वाले समय में जन धन खातों में डाल दी जाएगी। लेकिन लाभार्थी अपने जन धन खाते के बैलेंस की जांच कैसे करेंगे, तो इसके बारे में हम इस आर्टीकल के जरिए आपको उसकी जानकारी देंगे।


जन धन खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका


केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में सहायता राशि पहुंचाई गई हैं या नहीं, यह जानकारी के बारे में पता करना एक लाभार्थी के लिए बहुत आवश्यक होता हैं। लेकिन अब बात आती हैं कि उन्हें यह कैसे पता चलेगा? इसलिए ही हम आपको ऐसे 3 तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने जन धन खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं........

1. मिस्ड कॉल के माध्यम से


देश में बुहत सारे बैंक हैं। जिसमें जन धन खाते खोले गए हैं। इन बैंकों द्वारा कुछ टोल फ्री नंबर दिए हैं, जोकि हर बैंक का अपना एक अलग टोल फ्री नंबर होता है। उस पर कॉल करके दिए गये निर्देशों का पालन करके लाभार्थी अपने खाते के बैलेंस की जांच कर सकते हैं। किन्तु इसके लिए यह आवश्यक है कि लाभार्थी के बैंक खाते के साथ उसका मोबाइल नंबर लिंक किया हुआ हो। इसके बिना लाभार्थी अपने बैंक खाते की जानकारी नहीं प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको पहले से एक फार्म भरकर अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करवाना जरूरी है।

2. ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से



केंद्र सरकार द्वारा जन धन खाते में सीधे पैसे जमा करने के लिए एक पोर्टल जिसका नाम ‘पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम’ है, शुरू किया गया हैं। यहां आपको ‘नो योर पेमेंट’ करके एक बॉक्स दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पेमेंट बाय अकाउंट नंबर का एक पेज खुलेगा। यहां आपको बैंक, खाता नंबर, कन्फर्म खाता नंबर और वेरिफिकेशन कोड इंटर करके ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करना होगा। यदि आपने अपनी सभी जानकारी सही से दी हैं तो आपकी स्क्रीन में आपके खाते की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी और आप इसमें से अपने बैलेंस की जानकारी भी चेक कर सकते हैं।

3. ऑफलाइन माध्यम से


यदि लाभार्थी चाहते हैं कि वे अपने जन धन खाते के बैलेंस जी जांच ऑफलाइन माध्यम से करें। तो इसके लिए आपके पास अपने संबंधित बैंक जाकर जानकारी प्राप्त करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। बैंक में जाकर आप अपनी जानकारी देकर बैंक खाते एवं बैलेंस की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने बैंक के मैनेजर या किसी अन्य कर्मचारी से भी संपर्क कर सकते हैं।


दोस्तों ये हैं जन धन खाते से बैलेंस चेक करने के तीन आसान तरीके, जिनकी मदद से आप भी अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इन तीनों तरीकों में से किसी एक का प्रयोग कर आप अपने बैंक खाते का बैलेस चेक कर सकते हैं। धन्यवाद

No comments