मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार चौधरी सुनील जाखड़ की राजनीति का सफर

Share:

मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार चौधरी सुनील जाखड़ की राजनीति का सफर





चौधरी सुनील कुमार जाखड़ पंजाब की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जो एक छोटे से गांव से उठकर पूरे पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में गूंजा है। सुनील जाखड़ मूल रूप से पंजाब के अबोहर शहर के गांव पंजकोसी के रहने वाले हैं। राजनीति उन्हें उनके पुरखों से मिली है। उनके पिता चौधरी बलराम कुमार जाखड़ को भारत की राजनीति में अहम दर्जा दिया जाता है। चौधरी बलराम जाखड़ मध्यप्रदेश के पूर्व गर्वरनर रह चुके हैं। जाखड़ परिवार का आज भी पूरे शहर में दबदबा बना हुआ है। चौधरी परिवार शुरू से ही कांग्रेस के साथ रहा है और आज तक वह कांग्रेस के साथ ही हैं।
 
ये भी पढ़े :Movies Download Kaise Kare | Free में Bollywood Movies कैसे डाउनलोड करें - Wikipedia Hindi

राजनीति से कदम रखते ही चौधरी सुनील जाखड़ पहली बार 2002 में अबोहर शहर के विधायक बने और विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद उनके उस सफलता के दौर की शुरूआत हुई, जो उन्हें आज पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गई है। अबोहर से लगातार तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़ 2012 से 2017 तक शिरोमणी अकाली दल के समय विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। सुनील जाखड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के एक ऐसे सदस्य हैं, जो पंजाब के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं।

सुनील जाखड़ के बारे में...


चौधरी सुनील जाखड़ का जन्म पंजाब के जिला फाजिल्का तहसील अबोहर के गांव पंजकोसी में 9 फरवरी 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम चौधरी बलराम जाखड़ था। वह चौधरी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके परिवार का पूरे ईलाके में दबदबा बा हुआ है। ईलाके के लोग कोई भी काम हो तो पहले बलराम जाखड़ से मिलते थे। उनके बाद फिर सुनील जाखड़ लोगों की समस्याएं सुनने लगे। अब उनके पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके भतीजे युवा कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ लोगों के दुख दर्द सुनते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करवाते हैं। सुनील जाखड़ ने पोस्ट ग्रेजूएशन तक पढ़ाई पूरी की हुई है। सुनील जाखड़ की स्विजरलैंड निवासी सिल्विया जाखड़ से शादी हुई। जाखड़ परिवार अबोहर के हित के लिए हमेशा से आगे आता रहा है।
 
ये भी पढ़े :Charmsukh Jane Anjane Mein 3 Web Series (2021) Ullu : Watch Online - Wikipedia Hindi

 

राजनीतिक सफर

चौधरी सुनील कुमार जाखड़ अबोहर शहर से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। जाखड़ 2002 में अपने विरोधी सुधीर नागपाल को बड़े अंतराल से हराकर पहली बार अबोहर के विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2007 में भाजपा के पूर्व विधायक राम कुमार को बड़े अंतराल से शिकस्त देकर दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद लगातर तीसरी बार 2012 में अजाद उम्मीदवार शिवलाल डोडा को हराकर तीसरी बार विधायक बने थे। लेकिन उसके बाद 2017 में उन्हें भाजपा के उम्मीदार अरूण नारंग से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 
 
ये पढ़े : इंटरनेट से पैसे कैसे कमाएं | Internet se paise kaise kamaye - Wikipedia Hindi 

 

भाजपा में गढ़ में लहराया झंडा

चौधरी सुनील कुमार जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाली लोकसभा सीट गुरदासपुर से चुनाव लड़ते हुए 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल कर बाजी की पलट दी थी। क्योंकि गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विनोद खन्ना 1998, 1999, 2004 और 2014 में 4 बार सांसद चुने गए थे। विनोद खन्ना 1998 में पहली बार गुरदासपुर सीट से सांसद बने और इसके बाद लगातार तीन चुनाव जीते। 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए और कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने बाजी मारते हुए बीजेपी का किला फतेह कर लिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीजेपी के सवर्ण सिंह सलारिया को 1,93,219 मतों के अंतर से हराया था। लेकिन इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में फिल्म अभिनेता सनी देयाेल से सुनील कुमार जाखड़ को शिकस्त मिली। लेकिन सुनील जाखड़ राजनीति में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीब है।


निजी जीवन
नाम 

चौधरी सुनील जाखड़ 

जन्म तिथि 

09 फरवरी 1954 

जन्म स्थान 

पंजकोसी, अबोहर

पार्टी का नाम 

Indian National Congress 

शिक्षा 

Post Graduate 

व्यवसाय 

राजनेता

पिता का नाम

चौधरी बलराम जाखड़

जीवनसाथी का नाम

सिल्विया जाखड़


संपर्क

स्थाई पता

गांव पंजकोसी, तहसील -अबोहर जिला, फाजिल्का

संपर्क नंबर

01634-272022

ई-मेल

elppunjab2012@gmail.com



दोस्तों पंजाब की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले सुनील कुमार जाखड़ के बारे में पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी, अपनी सलाह देने के लिए हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।
 
हाल में अपडेट की गई पोस्ट

1. Paytm Instant Loan Service : पेटीएम 2 मिंट में दे रहा 2 लाख रुपये का लोन, जानिए लोन अप्लाई करने का प्रोसेस

2. Stand Up India : बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 1 करोड़ रुपए लोन, ऐसे करें अप्लाई

3. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें?

4. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन

No comments