Youtube Channel कैसे बनाएं? How To Create Youtube Channel? - Wikipedia Hindi

Share:
Youtube Channel Kaise Banaye?


नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। YouTube की सीरिज में आपको पहली पोस्ट में पता चल गया है कि Youtube क्या है? अब बात करते हैं Youtube पर Channel कैसे बनाए? Youtube एक वीडियो देखने वाला Google का प्लेटफार्म हैं। जिसपर चैनल बनाकर वीडियो अपलोड करके उससे कमाई भी की जा सकती है। अब आप पूछोगे कि भाई ये Youtube Channel क्या होता है? और यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं? आज Youtube सीरिज की इस पोस्ट में आपको इसी संबंधी पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए ध्यान से पूरी पोस्ट को जरूर पढ़िए. तो आईए शुरू करते हैं और कुछ नया सीखते हैं.....



दोस्तों आपमें से कुछ भाई ऐसे भी होंगे जो Youtube Channel के बारे में जानते होंगे, लेकिन बहुत से ऐसे मेरे जैसे भी होते हैं, जिन्हें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। उन्हीं को पूरी और सही जानकारी देने के उद्देश्य से हम आपके लिए ये पोस्ट लिख रहे हैं। ताकि आप भी अपना सही समय इस ओर लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।


अगर पूरी दुनिया की बात करें तो लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन हैं और स्मार्टफोन होने का मतलब हैं कि आप इंटरनेट यूजर्स हैं। ऐसे में आप Whatsapp, Facebook, Youtube जरूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप Youtube को सिर्फ वीडियो देखने के लिए ही प्रयोग करते हैं। जबकि आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं। आज आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, वो भी हिंदी में.....




Youtube Channel क्या है?



Youtube के बारे में तो आप हमारे पिछले पोस्ट Youtube क्या है? में जान गए हैं। अब जब आप Youtube पर Sigh in लेते हैं तो आप यूट्यूब पर अपना खुद का प्रोफेशनल चैनल भी बना सकते हैं। जिसपर आपको नियमित वीडियो अपलोड करनी होगी। जैसे ही आपका चैनल Grow करेगा तो आप आसानी के साथ Youtube से कमाई करना शुरू कर देंगे।

Youtube चैनल के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि हर व्यक्ति के अंदर भगवान द्वारा एक अलग कला दी होती है। जिसके बारे में हमें पता नहीं होता है। जैसे कि पिछले कुछ समय से भारत में TikTok एप पर बहुत से लोगों ने अपने अंदर छिपी कला को बाहर निकाला है। ऐसे में आप अपनी कला को Youtube के जरिए भी बाहर निकाल सकते हैं।


अगर आप कॉमेंडी कर सकते हैं या फिर अच्छी कोरियोग्राफी, कोई गीत या फिर किसी अन्य प्रकार की कला जो आपमें हैं, उसे लोगों के सामने लाने के लिए आप अपना Youtube चैनल बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक बात पहले से ही बता देना चाहते हैं कि Youtube चैनल का नाम कोई ऐसा रखना चाहिए, जो अलग हो और लोग उसकी ओर आकर्षक होने चाहिए।

Youtube चैनल बनाने के साथ ही आपको कमाई शुरू नहीं होगी। इसके लिए आपको अच्छे से यूट्यूब के लिए वीडियो भी बनानी होगी। वीडियो बनाने के बाद उसे अपने Youtube चैनल पर अपलोड़ करनी होगी। उसके बाद जब आपका चैनल पापुलर हो जाएगा तो आप पैसे कमाने लग जाएंगें। 


Youtube Channel कैसे बनाएं? Youtube Channel Kaise Banaye?



YouTube Channel बनाने के लिए आप मोबाइल फोन या कंप्यूटर से अपना खुद का Youtube Channel Create कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है तो आप अपने मोबाइल फोन से भी कंप्यूटर की तरह ही यूट्यूब चैनल बना सकते हैं। उसके लिए आपको Google Chrome के साइड पर थ्री डोट यानि तीन बिंदियों पर क्लिक करके अपने फोन को डेस्कटॉप मोड में कर लेना है। तो आईए जानते हैं Step By Step.....


Youtube Channel Kaise Banaye


Step- 01__ सबसे पहले आपको अपने Google Chrome में Youtube.com सर्च करना है।



Step- 02__ अब आपके सामने Youtube की होम स्क्रीन खुल जाएगी तो एक कोने में Sign in का बटन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।

Youtube Channel Kaise Banaye


Step- 03__ इसके बाद आपको अपने Gmail Account से इसमें Login करना होगा।



Youtube Channel Kaise Banaye


Step- 04__  यहां पर जब आप अपनी Gmail से लॉगइन हो जाएंगे तो आपको Youtube की होम स्क्रीन में जहां पहले साइन इन लिखा दिख रहा था, वहां आपकी Gmail id के नाम का पहला अक्षर दिखेगा। आपको उपर क्लिक करना हैं और उसके बाद मीनू खुलेगा, जिसमें आपको Create Channel पर क्लिक करना है।


Youtube Channel Kaise Banaye

Step- 05__ Create Channel पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी, जिसमें आपको पूछा जाएगा कि आप नए क्रीटर हैं और अपनी जर्नी शुरू करना चाहते हैं तो आपने Get Started पर क्लिक करना है।


Youtube Channel Kaise Banaye

Step- 05__Get Start करने के बाद आपसे Channel बनाने का तरीका पूछा जाएगा। जिसमें पहले तरीके में तो आपके Gmail Name से ही आपका Channel बनकर तैयार हो जाएगा। लेकन दूसरे तरीके में आप अपना खुद का Custom name देकर चैनल बना सकते हैं।


Youtube Channel Kaise Banaye
Step- 07__ जब आप Custum Name वाले तरीके को सिलेक्ट करेंगे तो आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपसे आपके चैनल का नाम पूछा जाएगा। यहां पर आपने अपने चैनल का नाम लिखकर नीचे पूछी गई परमिशन को टिक करें Create पर क्लिक कर देना है।


Youtube Channel Kaise Banaye

Step- 08__ अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसके लिए आपको अपनी Profile Picture Uplode करनी होगी। नीचे आपको अपने चैनल की Description यानि About लिखने का बॉक्स मिलेगा। साथ ही आपको लिंक एड करने की ऑप्शन भी यहीं मिल जाएगी। आप यहां अपनी वेबसाइट का लिंक भी एड कर सकते हैं। पूरी डिटेल भरकर आपको Save And Continue पर क्लिक कर देना है। आपका चैनल बनकर तैयार हो जाएगा।

ध्यान देने वाली बातें.....


➢ आपके द्वारा चुना गया नाम याद करने और लिखने में आसान होना चाहिए।
➢ Youtube Channel का नाम कम से कम शब्दों में रखें।
➢ आपके द्वारा चुना गया नाम Unique और नया होना चाहिए।
➢ आपके चैनल का नाम Youtube पर सर्च किया जाने वाले होना चाहिए।


Professional Youtube Channel कैसे बनाएं



Youtube Channel बनाने के बारे में तो आपको बहुत सारे लोग बता देते हैं, लेकिन जब बात आती है कि अपने Youtube Channel को Professional Channel कैसे बनाएं तो बहुत कम लोग ही इसे बताते हैं। तो आज हम आपको मात्र 5 मिंट में अपने Youtube Channel को Professional Channel बनाने के बारे में जानकारी देंगे। जिससे आप भी एक अच्छा चैनल बना सकते हैं। जिसे देखकर लोग दंग रह जाएंगे। Professional Youtube Channel बनाने के लिए आपको क्या चाहिए....

➢ Youtube Channel Logo



अगर आप कोई ब्रांड बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि हर ब्रांड का एक अलग लोगो होता है। Logo मतलब आपके ब्रांड की पहचान। इसलिए आपको Youtube Channel बनाते समय अपने चैनल के लिए एक अच्छा सा और आकर्षित करने वाला Logo जरूर बनाना होगा। Logo बनाने के लिए आप किसी वेबसाइट या फिर Creater App का इस्तेमाल कर सकते हैं।



➢ Youtube Channel Art



जब आप किसी का भी Youtube Channel खोलकर देखते हैं तो उसके होम स्क्रीन पर एक लोगो और साथ में एक पट्‌टीदार फोटो लगी होती है। जिसे Youtube Channel Art कहते हैं। ये आपके चैनल की दिख को बदलने का काम करती है। Youtube Channel के लिए आपको Channel Art को बनवाना बहुत जरूरी है। Youtube Channel Art का Size 2560px X 1440px होता है। इसे बनाने के लिए भी आपको बहुत सारी वेबसाइट व एप्स मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप इसे अपने कंप्यूटर में बनाना चाहते हैं तो Paint का इस्तेमाल कर इसे बना सकते हैं।



➢ Youtube Channel About



About यानि आपके बारे में, अगर आप एक Youtube Channel बना रहे हैं तो आपको अपने चैनल के बारे में लोगों को बताना होगा कि आप अपने चैनल के जरिए लोगों को क्या देना चाहते हैं। इसलिए आपको अपने चैनल का अकाउट जरूर लिखना होगा। जिसमें आप अपने चैनल की पूरी जानकार उसमें लिख सकते हैं और साथ में अपना मोबाइल नंबर भी दें सकते हैं ताकि लोग आप से संपर्क कर सकें। इसके साथ आप अपनी Email भी दे सकते हैं।


➢ Other Social Media Link


आपको अपने Youtube Channel के साथ-साथ सोशल मीडिया के लिंक भी लगाने होते हैं। जैसे कि आप कोई चैनल बना रहे हैं और आपने उसी नाम का Instagram, Twitter, Facebook Page बनाया हैं तो आप अपने Youtube Channel में उनके लिंक लगा सकते हैं। यहां से आपके चैनल के Subscriber आपको दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जाकर Follow कर लेंगे। आप अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने Youtube Channel का लिंक भी दें ताकि उधर से आपके Youtube Channel पर लोग विजिट कर सकें।


आज क्या सीखा


दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में Youtube Channel क्या होता है? Youtube Channel कैसे बनाएं? Youtube Channel बनाते समय ध्यान देने वाली बातें और Professional Youtube Channel कैसे बनाएं? के बारे में सीखा है।


उम्मीद करते हैं कि अब आप भी अपना खुद का Youtube Channel आसानी के साथ घर बैठे बना सकते हैं। Youtube चैनल को बनाने संबंधी अब आपके मन में कोई शंका या सवाल नहीं रहा होगा। दोस्तों आगे भी इस सीरिज में Youtube Channel से संबंधित पूरी जानकारी पोस्ट की जाएगी। इसलिए आपसे अपील करते हैं कि आप भी हमें Follow कर लीजिए और नियमित यहां पर ज्ञानवर्धक जानकारियां पढ़ते रहें।

नोट... अब आप अपना सवाल नीचे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं और इस पोस्ट को Whatsapp और Facebook पर शेयर कर लोगों की हैल्प कर सकते हैं। धन्यवाद


Youtube सीरिज की संबंधित पोस्ट
 

3 comments:

  1. sir aapki post se hame bhaut kuchh sikhaneko mila hai . aapne meri bahut help mku hai aapka bhut bahut dhayavad sucessful youtuber ham kaise ban skate hai full guide in hindi

    ReplyDelete
  2. https://youtube.com/channel/UCz50iMeMfch9GoNmr7-MwWA

    ReplyDelete
  3. Computer ki problem ko solve karne ke liye videos dekhe link-
    https://youtube.com/channel/UCz50iMeMfch9GoNmr7-MwWA

    ReplyDelete