Success Story - 3 फुट की आईएएस आरती की सफलता की कहानी - Wikipedia Hindi

Share:

Success Story : हौंसले बुलंद हो तो कोई भी आपको मंजिल पाने से नहीं रोक सकता, फिर चाहे आप की शारीरिक कमजोरी या फिर रंग रूप क्यों न आपके आड़े आए। बस आपके हौंसले बुलंद होने चाहिए और मंजिल आपके कदमों में होगी। इसी हौंसले के बलबूते 3 फुट की आरती डोगरा ने आईएएस अधिकारी बनकर साबित कर दिया कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे आप अपनी काबिलियत के दम पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Success Story IAS Aarty Dogra

छोटे कद को आज भी समाज में एक बड़ी शारीरिक कमजोरी के रूप में देखा जाता है। अगर लड़की का कद छोटा हो तो उसकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं, लेकिन 3 फुट की आरती डोगरा ने साबित किया कि अगर हौंसले मजबूत हों तो किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है, कोई भी शारीरिक कमी बाधा नहीं बन सकती। आप अपने दम पर लोगों की सोच को बदल सकते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में आईएएस आरती डोगरा के सफलता की कहानी बताने वाले हैं तो इसलिए अगर आपमें भी कुछ करने का जानून है तो आपको उनकी कहानी जरूर पढ़नी चाहिए।



महज 3 फुट की आरती डोगरा राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। आरती का कद भले छोटा है लेकिन आज वे देशभर की महिला आईएएस के प्रशासनिक वर्ग में एक मिसाल हैं। आरती ने समाज में बदलाव के लिए कई मॉडल पेश किए हैं, जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। आरती में कुछ करने का जनून इस हद तक था कि उन्होंने लोगों की कोई परवाह नहीं की। चाहे लोग उनके कद का कितना भी मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कभी तनाव महसूस नहीं किया।


3 फुट कद होने के कारण लोगों ने उड़ाया मजाक


आरती डोगरा की कहानी भी संघर्षों भरी रही। आरती का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। छोटे कद के कारण बचपन में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनकी हंसी उड़ाई। छोटी बुद्धि वाले कई लोगों ने तो उनके माता-पिता को सलाह दे दी कि यह लड़की बोझ है। इसको क्यों पाल रहे हो मार डालो। लेकिन उनके माता-पिता ने आरती को पढ़ाया-लिखाया और इस काबिल बनाया कि वे आज इस मुकाम पर पहुंची।


आरती के पिता कर्नल राजेंद्र डोगरा सेना में अधिकारी हैं और मां कुमकुम स्कूल में प्रिंसीपल हैं। आरती के जन्म के समय डॉक्टरों ने स्पष्ट कह दिया था कि उनकी बच्ची सामान्य स्कूल में नहीं पढ़ पाएगी, लोग भी कह रहे थे कि बच्ची असामान्य है। उनके माता-पिता ने अपनी प्यारी बच्ची को सामान्य स्कूल में डाला। आरती को बचपन से पढ़ाई लिखाई का बहुत शौंक था। इसलिए वह लोगों की बातों को न सुनकर पढ़ाई में अपना ज्यादा ध्यान देती थी।


आईएएस अफसर बनने का जुनून 



आरती की पढ़ाई देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वे वापस देरहरादून चली गईं। यहां उनकी मुलाकात देहरादून की डीएम आईएएस मनीषा से हुई। इस मुलाकात के बाद उनकी सोच में एक बड़ा बदलाव आया। उनके अंदर भी आईएएस का जुनून पैदा हो गया। मेहनत की और उम्मीद से भी बढ़कर अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी पास कर लिया।



आईएएस आरती के काम ने करवाई तारीफ




आरती डोगरा को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके है। आरती डोगरा को राजस्थान के अजमेर की नई जिलाधिकारी के तौर पर नियुक्ति मिली है। पहले भी वे एसडीएम अजमेर के पद पर भी पदस्थापित रही हैं। इससे पहले वे राजस्थान के बीकानेर और बूंदी जिलों में भी कलेक्टर का पदभार संभाल चुकी हैं।


उन्होंने अपने कार्यकाल में बड़े-बड़े काम किए हैं। आरती जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी रहीं।


बीकानेर की जिलाधिकारी के तौर पर आरती नें 'बंको बिकाणो' नामक अभियान की शुरुआत की। इसमें लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया गया। पक्के शौचालय बनवाए गए जिसकी मॉनीटरिंग मोबाइल सॉफ्टवेयर से होती थी। यह अभियान 195 ग्राम पंचायतों तक सफलतापूर्वक चलाया गया


दो शब्द



दोस्तों ये एक ऐसी कहानी है, जिसे पढ़कर आपमें भी कुछ करने का जुनून पैदा होगा। अगर आप भी आईएएस अफसर बनना चाहते हैं या फिर कोई मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो आप इस कहानी को पढ़कर मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो कृपया इसे Whatsapp और Facebook पर शेयर जरूर करें। आपकी एक पहल किसी के हौंसले को बुलंद कर सकती है। साथ ही अपने विचार देने के लिए कॉमेंट जरूर करें।

ये भी पढ़े

1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi

2.  EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे

5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक   

6. Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi

7. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन - Wikipedia Hindi 

8. COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे

9. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन

10.  Chingari App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi

No comments