विकिपीडिया क्या है – What is Wikipedia in Hindi?

Share:


नमस्कार दोस्तों 'Wikipedia Hindi' में आपका स्वागत है। विकिपीडिया (Wikipedia) के बारे में कुछ बताने की जरूरत तो नहीं है। लेकिन अगर आप कुछ भी गूगल पर सर्च करते हैं, तो हमारे सामने सबसे पहले अक्सर विकिपीडिया का पेज खुलता ही है। 15 जनवरी को विकिपीडिया का जन्मदिन है। इसलिए आज हम आपको विकिपीडिया के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं।


आज ही के दिन 2001 में जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने विकिपीडिया को शुरू किया था। इसे शुरू करने के पीछे की सोच यही थी कि इसमें कोई भी व्यक्ति एडिट कर सकता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे तरीके से इकट्ठा की गई जानकारी को क्राउड सोर्सिंग कहा जाता है। इसलिए पूरे विश्व में विकिपीडिया यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है। हर कोई व्यक्ति कुछ सर्च करते समय विकिपीडिया जरूर सर्च करता है।

ये भी पढ़े.... Whatsapp पर डिलीट किए मैसेज कैसे पढ़े - Wikipedia Hindi


विकिपीडिया शुरू करने से पहले जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने न्यूपीडिया नाम से ऐनसाइक्लोपीडिया लॉन्च किया था। इसमें एक्सपर्ट आर्टिकल लिखा करते थे और रिव्यू होने के बाद ही उसे पब्लिश किया जाता था। बाद में जब विकिपीडिया लॉन्च किया गया, तब उसमें हर यूजर को एडिटिंग की इजाजत नहीं थी, लेकिन कुछ महीनों बाद इसमें सभी यूजर को एडिटिंग की इजाजत मिल गई। इसके बाद से विकिपीडिया पर आज कोई भी लेख एडिट कर सकता है।

ये भी पढें.... WhatsApp Banking क्या है? व्हट्सएप बैकिंग कैसे करें? जानिए पूरी जानकारी - Wikipedia Hindi

शुरुआत में विकिपीडिया को सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही लॉन्च किया गया था, लेकिन आज ये 300 से ज्यादा भाषाओं में है। 2003 में इसे हिंदी में लॉन्च किया गया था। विकिपीडिया के ऊपर करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद हैं। हर महीने 1.7 अरब से ज्यादा यूजर्स इस पर आते हैं। हर भाषा में हर जानकारी उपलब्ध होने के कारण विकिपीडिया को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

विकिपीडिया के साथ जुड़े विवाद


जैसे कि कहते हैं कि जहां शौहरत होती है तो वहां थोड़े विवाद भी होते हैं। ऐसे में विकिपीडिया जितना फेमस है, उतने ही उसके साथ विवाद भी जुड़े हैं। विकिपीडिया को कुछ ऐसे बनाया गया है कि जो भी चाहे इसमें एडिट कर सकता है। यानी अगर किसी व्यक्ति को किसी जानकारी में बदलाव करना है, तो वो कर सकता है। यही इसके विवाद की वजह भी बनता है।

ये भी पढ़े :- अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन

प्रधानमंत्री मोदी ने जब 2015 में डिजिटल इंडिया कैंपेन शुरू किया था, तभी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के विकिपीडिया पेज पर बदलाव किए गए थे। इसमें नेहरू के दादा का नाम बदल दिया गया था और उन्हें मुसलमान बताया गया था।

बाद में इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये बदलाव केंद्र सरकार के एक आईपी एड्रेस से किए गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर हल्ला बोल दिया था। ये मामला बड़ा था इसलिए पता चल गया कि ये गलत है। लेकिन, विकिपीडिया पर बहुत सी ऐसी जानकारियां भी हो सकती हैं, जो सही नहीं हों।

विकिपीडिया क्या है – What is Wikipedia in Hindi?


विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया हैं। जिसका संपादन, नये लेखों का प्रकाशन, सुझाव आदि स्वयंसेवी/अवैतनिक (Volunteers) द्वारा किया जाता हैं। जिन्हे “Wikipedians” कहा जाता हैं. इसका इस्तेमाल करना मुफ्त है और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य नही हैं।

विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी भी मुफ्त है और खुली है, यानी सामग्री Open Source License के तहत उपयोग में ली जा सकती हैं। इस वृह्द एन्साईक्लोपीडिया पर अकेली अंग्रेजी भाषा में ही 50 लाख (5 Millions) से ज्यादा लेख मौजूद हैं और यह वेबसाईट 300 से भी अधिक दुनियाभर की भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करवा रही हैं।

ये भी पढ़े :- Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें

विकिपीडिया को 15 जनवरी, 2001 में Jimmy Wales एवं Larry Sanger द्वारा शुरु किया गया था। इसका नामकरण Larry Sanger ने किया था, जो Wiki (एक वेब-आधारित सॉफ्टवेयर) और Encyclopedia का संयुक्त रूप हैं।

                                           Wiki + Encyclopedia = Wikipedia

यानि Wiki शब्द को पूरा लिया गया है और Encyclopedia से इसका अंतिम भाग ‘pedia’ को लिया गया है.

ये भी पढ़े :- घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें?

 
विकिपीडिया को एक ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया “Nupedia” को सपोर्ट करने के लिए शुरु किया गया था। मगर बाद में यह दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय गैर-लाभकारी वेबसाईट बनी और आज भी दुनियाभर में Top 10 Websites में शामिल हैं। इसका संचालन तथा प्रबंधन विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा किया जाता हैं, जिसे 2003 में विकिपीडिया को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया।

विकिपीडिया से संबंधित 10 खास बातें :


1. विकिपीडिया की शुरुआत जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने 2001 में की थी।

2. अंग्रेजी विकिपीडिया में वेबसाइट्स में से सबसे ज्यादा, 46 लाख आर्टिकल मौजूद हैं।

3. विकिपीडिया 262 भाषआों में मौजूद है।

4. इसका 50 फीसदी यूजर ट्रैफिक गूगल के जरिए आता है।

5. यह भारत की सबसे मशहूर सातवीं वेबसाइट है, जो ट्विटर से ज्यादा इस्तेमाल की जाती है।

6. विकिपीडिया की एक बर्थडे कमेटी है जो उन लोगों को जन्मदिन की बधाई देती है जिनका नाम इस पेज पर है।

7. विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला पेज, स्टीव जॉब्स का है। 6 अक्टूबर 2011 को 74 लाख और अगले दिन 16 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पेज को देखा।

8. हर महीने में 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

9. सेक्स विकिपीडिया का सबसे मशहूर आर्टिकल है, जो दुनिया की हर भाषा में मौजूद है।

10. 2006 में विकिपीडिया पर पहली बार आर्टिकल एडिट करने वाले शख्स का नाम टाइम मैगजीन में शुमार किया गया।

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि अब आप विकिपीडिया के बारे में जान गए होंगे। अगर आपको कुछ भी सर्च करना हो तो उसके साथ विकिपीडिया और विकिपीडिया हिंदी जरूर सर्च करें ताकि आपको विकिपीडिया वेबसाइट पर लिखे गए आर्टिकल मिल सकें। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृप्या आगे जरूर शेयर करें।

आपके पढ़ने के लिए लिखे लेख...

1. Tiktok Pro क्या है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लिंक क्या है - Wikipedia Hindi

2. Changa App क्या है? जानिए कैसे करें इस्तेमाल - Wikipedia Hindi

3. Roposo App क्या है? इसे किसने बनाया है? Wikipedia Hindi

4. Chingari App क्या है? इसे किसने बनाया है? हिंदी में - Wikipedia Hindi

5. ShareChat App क्या हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें? Wikipedia Hindi

6. Moj App क्या है? किसने बनाया और क्या है इसकी खासियत - Wikipedia Hindi

7. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi

8. EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

9. घर बैठे महिलाओं के लिए कमाई के 7 तरीके - Wikipedia Hindi

10. पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें - Wikipedia Hindi

 

No comments