तहसीलदार क्या होता है? Tehsildar कैसे बनें?, योग्यता और सैलरी, पूरी जानकारी हिंदी में

Share:

Tehsildar Kaise Bane in Hindi (तहसीलदार कैसे बनें) :- क्या आप भी जानना चाहते हैं कि तहसीलदार (Tehsildar) कैसे बने? तो आज इस आर्टीकल में आपको तहसीलदार कैसे बनते हैं? के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जिसे पढ़ने के बाद आप भी तहसीलदार बन सकते हैं।

दोस्तों सफल होने के लिए मेहनत हर कोई करता हैं, लेकिन एक सही दिशा और सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण लोग अपने रास्ते से भटक जाते हैं और उसकी वजह से योग्यता होने के बावजूद भी लोग सही मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम आपको यहां पर सही मार्गदर्शन के लिए यह आर्टिकल लिख रहे हैं ताकि आपके लिए यह फायदेमंद हो और आपको पता चल सके कि तहसीलदार क्या होता है? उसके लिए योग्यता क्या है? सैलरी क्या है? और तहसीलदार कैसे बन सकते है? 

 

How to Become Tehsildar in hindi

अगर आप भी तहसीलदार बनने का सपना देख रहे हैं तो सबसे पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि तहसील होता क्या है? तहसीलदार बनने की तैयारी शुरू करने से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी बहुत जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि तहसीलदार का काम क्या होता है? उसके अधिकार क्या होते है? तहसीलदार बनने के लिए आपकी योग्यता क्या होनी चाहिए और सबसे जरूरी तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है?

आज इस पोस्ट में हम आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके मन में उठ रहे सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा और आपको पूरी जानकारी मिलेगी हिंदी में

तहसीलदार क्या होता है? What is Tehsildar in Hindi


जैसे कि सभी को पता है कि भारत में कई राज्य है और हर राज्य को आगे जिलों में बांटा गया है। इन जिलों को आगे तहसील में विभाजित किया गया है और उस तहसील के प्रभारी को तहसीलदार कहा जाता है। जिसके अधीन पूरे तहसील की जिम्मेवारी होती है। तहसीलदार एक कर अधिकारी होता है, जिसे राजस्व प्रशासन में मुख्य अधिकारी का दर्जा होता है। तहसीलदार का काम मुख्य रूप से राजस्व संग्रहण और पर्यवेक्षण करना होता है।

जमीन से संबंधित विवाद और समस्या का निवारण करने और राजस्व संग्रह की जिम्मेदारी एक तहसीलदार की होती है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के मामले, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए तत्काल राहत अभियान प्रारंभ करना भी तहसीलदार का कार्य होता है।

तहसीलदार के अंडर पूरे तहसील की जिम्मेवारी होती है। जिसके तहत जितने भी गांव उस तहसील में होते हैं, सभी के जमीन संबंधित काम तहसीलदार कार्यालय में ही निपटाए जाते हैं। यहां पर जमीन से संबंधित पूरा रिकॉर्ड होता है।

तहसीलदार कैसे बनें How to Become Tehsildar in hindi


यदि आप तहसीलदार बनना चाहते हैं तो आपको मेहनत के साथ-साथ पढ़ाई करनी होगी। पढ़ाई के बिना आप सीधे तहसीलदार नहीं बन सकते हैं। तहसीलदार बनने के लिए आपको अंदर तहसीलदार पद के लिए लग्न और रूचि भी होनी चाहिए। आपको भूमि से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। उसके बाद ही आप एक तहसीलदार बन सकते हैं।

तहसीलदार बनने के लिए आपको खूब तैयारी करने की जरूरत होती है। क्योंकि इसके लिए सबसे पहले आपको एक परीक्षा पास करनी पड़ती है। तहसीलदार बनने से पहले आपको नायब तहसीलदार के तौर पर ज्वाईनिंग मिलती है। उसके बाद आपके काम और लग्न को देखने के बाद प्रमोट कर तहसीलदार नियुक्त किया जाता है।

नायब तहसीलदार बनने के लिए आपको सबसे पहले राज्य लोक सेवा आयोक द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है। यह सिविल सेवा परीक्षा होती है। जिसको पास करने के बाद आप नायब तहसीलदार बनते हैं और उसके बाद कुछ समय बाद आपको तहसीलदार के तौर पर प्रमोट कर दिया जाता है।

तहसीलदार बनने के लिए योग्यता Qualification to Become Tehsildar


तहसीलदार बनने के लिए आपके पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। उसके बाद ही आप तहसीलदार बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

तहसीलदार बनने के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। इसके अलावा OBC के लिए 3 वर्ष और SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है।

तहसीलदार के लिए चयन प्रक्रिया Tehsildar Selection Process


जैसे कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कि तहसीलदार बनने के लिए पहले आपको नायब तहसीलदार बनना पड़ता है। उसके लिए आपको राज्य लोक सेवा आयोक द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है। हर राज्य में इस परीक्षा के तीन चरण होते हैं, जिन्हें आपको पास करना लाजमी होता है।

तहसीलदार बनने के लिए आपको यह तीन चरण से गुजरना होता है।

- जांच परीक्षा (Screening Test)
- मुख्य परीक्षा (Mains Test)
- इंटरव्यू (Interview)

1. जांच परीक्षा - इस परीक्षा में सबसे पहले आपको स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना होता है। जिसमें उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान के निर्धारित कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। यह एग्जाम उम्मीदवार के रिजल्ट पर आधारित होता है।

2. मुख्य परीक्षा - जब आप जांच परीक्षा में पास होते हैं तो आपको मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में आपको मेहनत के साथ-साथ पढ़ाई भी करनी पड़ती है। यहां पर आपको एग्जाम देना होता है, जो जांच परीक्षा से कहीं ज्यादा कठिन होता है।

3. इंटरव्यू - जब आप दोनों परीक्षाओं को पास कर लेते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यहां पर एक टीम द्वारा आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं। जिनका सही जवाब देना होता है। इंटरव्यू पास करने के बाद आपको सीधे नायब तहसीलदार के तौर पर ज्वाइनिंग मिल जाती है।

तहसीलदार बनने के लिए तैयारी कैसे करें How to Prepare for Tehsildar


अगर आप तहसीलदार बनना चाहते हैं तो आपको उसके लिए बहुत सख्त तैयारी करने की जरूरत होती है। तहसीलदार बनने के लिए आपको एक लक्ष्य और टारगेट सेट करके तैयारी करनी होगी। उसके लिए आपको एक टाइम टेबल तैयार करना होगा और उसी के आधार पर तैयारी करनी होगी। यहां पर हम आपको कुछ हेल्पफुल जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप तहसीलदार बनने के लिए तैयारी कर सकते हैं-

- तहसीलदार बनने के लिए आपको राज्य के सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल से संबंधित प्रमाणिक बुक्स को पढ़ना चाहिए।
- आपको हमने राज्य के इतिहास और भूगोल की पूरी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि आपको परीक्षा में ऐसे ही सवाल आएंगे।
- तहसीलदार बनने के लिए आपको हर रोज अखबार जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें हर रोज की घटनाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
- आपको देश और अंतराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
- आपको टीवी और समाचार पत्र को पढ़ते समय उसमें छपी महत्वपूर्ण जानकारी को नोट करके एक नोट बनाना चाहिए, जो आपको बाद में सहायक सिद्ध होगा।
- तहसीलदार बनने के लिए आपको पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखना होगा।
- आपको 10वीं और 12वीं की पुस्तकों को भी एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
- आप जो भी विषय पढ़े, उसे ध्यान से पढ़े और जरूरी विषय को नोट जरूर करें।
- तहसीलदार बनने के लिए आप किसी कोचिंग सैंटर से कोचिंग ले सकते हैं।
- तहसीलदार बनने के लिए आपको पिछले साल की प्रश्न पत्रों को भी एक बार रिवाइस करना चाहिए।
- हर विषय पर अपनी पकड़ रखनी चाहिए ताकि कोई भी सवाल आपसे न छूटे।

तहसीलदार की सैलरी (Tehsildar Salary)


अब आपको तहसीलदार बनने की पूरी जानकारी मिल गई है और आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है भाई, तो आप समझ गए होंगे कि तहसील लेवल के प्रभारी अधिकारी की सैलरी भी अच्छी होगी। एक नायब-तहसीलदार को 9300 से लेकर 34800 रूपये प्रतिमाह सैलरी मिलती है। साथ ही ग्रेड पे 4800 रूपये होते है। जिसे बहुत सम्मान जनक वेतन मान कहा जा सकता है। इसके बाद आगे तहसीलदार बनने पर वेतन में ओर इजाफा होता है।

तहसीलदार को 15600 से लेकर 39100 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलती है। साथ ही ग्रेड पे 5400 रुपए होते है। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रूप में महंगाई भत्ते, यात्रा भत्ते, मकान किराया भत्ते, चिकित्सा भत्ते, पेंशन, मेडिकल आदि लाभ मिलता है।


क्या सीखे :-


दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको तहसीलदार क्या है? तहसीलदार कैसे बनें? इसके लिए योग्यता और सैलरी क्या है? के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जिसे पढ़ने के बाद आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो कृप्या आगे जरूर शेयर करें और अपना कोई सवाल पूछने के लिए हमें कॉमेंट जरूर करें। धन्यवाद

4 comments:

  1. Hello Sir Aapne Tehsildar bahut accha Article likha hai or Helpful Bhi. Aap mere blog pr Visit kr skte hai. yha pr maine bahut acchi post SDM KAISE BANE Likhi thi. Aap ek br jarur dekhe.

    ReplyDelete
  2. Outstanding

    Sir,
    We required multiple book for preparation, all in one solution...

    ReplyDelete
  3. Apka likhne ka tarikha dusro se alag hai. Bahut achhi jaankari di hai apne. Bahut dhanyabaad sir ji. waise India Facts in Hindi ko bhi padhna chahe to please ekbar dekhe.

    ReplyDelete