Mayor (महापौर) क्या होता है? पॉवर क्या होती है? मेयर की सैलरी कितनी होती है? पूरी जानकारी हिंदी में

Share:

Mayor Kya Hota Hai in Hindi - क्या आप जानते हैं कि मेयर (महापौर) क्या होता है? मेयर (महापौर) की पॉवर क्या होती है और मेयर (महापौर) कैसे बन सकते हैं? अगर आप यह नहीं जानते हैं तो आपको इस आर्टिकल में आज हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसे पढ़ने के बाद आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में नगर निगम होता है। जबकि कम जनसंख्या वाले शहरों में नगर कौंसिल होता है। नगर कौंसिल में सभी पार्षदों की सहमति से प्रधान बनता है, जबकि नगर निगम में प्रधान वाले पद पर मेयर बैठता है। मेयर के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदों द्वारा शहर में विकास कार्य करवाएं जाते हैं।

Mayor Kya Hota Hai in Hindi

मेयर के पास शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ साफ-सफाई, पीने के पानी और शहर वासियों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान करने की पॉवर होती है। मेयर शहर का पहला नागरिक होता है। मेयर की मंजूरी से ही नगर निगम के सभी एजेंडे सदन में रखे जाते हैं और शहर में शुरू होने वाले विकास कार्यों के लिए मेयर की मंजूरी ली जाती है और उसके बाद ही काम शुरू होते हैं।

ये पढ़े -

- बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 1 करोड़ रुपए लोन, ऐसे करें अप्लाई

- बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी दे रही 10 लाख रूपए का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

- कारोबार शुरू करने के लिए सरकार दे रही लोन, ऐसे करें अप्लाई


इसीलिए मेयर का पद अपने आप में बहुत बड़ा पद माना जाता है। जिसके अंडर पूरा निगम होता है और उसके साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी काम करते हैं। इसलिएअगर आप मेयर क्या होता है? नहीं जानते हैं तो यहां पर आपको इसी संबंधी पूरी जानकारी दी जा रही है हिंदी में।

मेयर (महापौर) क्या होता है? (What is A Mayor)


जैसे कि पहले ही बताया जा चुका है कि मेयर नगर निगम का सबसे शीर्ष का पद होता है। जिस पद पर बैठने वाले को मेयर कहा जाता है। नगर निगम में हर पांच वर्ष के बाद चुनाव होते हैं। चुनाव में जो पार्षद बनते हैं, उन्हीं में से एक पार्षद को सर्वसम्मति के साथ मेयर पद पर बिठाया जाता है। हालांकि कुछ नगर निगमों में मेयर पद के लिए चुनाव भी होता है। जिसके बाद मेयर चुना जाता है।

नगर निगम के पार्षदों को शहरवासियों द्वारा चुना जाता है और पार्षदों द्वारा सहमति के बाद निगम के मेयर को चुना जाता है, जो पूरे शहर वासियों की समस्याओं को देखते हुए शहर में विकास कार्य करवाता है। कुछ राज्यों में मेयर पद का कार्यकाल 1 साल होता है और 1 साल बाद न्या मेयर चुना जाता है, लेकिन पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में मेयर का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

मेयर बनने के लिए योग्यता


- मेयर बनने के लिए व्यक्ति की उम्र 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- मेयर बनने के लिए व्यक्ति को न्यूनतक दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए।
- नगर निगम के चुनाव में जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद ही मेयर के पद के लिए चुना जा सकता है।

मेयर की पॉवर (Power of Mayor)


मेयर नगर निगम का सबसे शीर्ष पद होता है। निगम अधिकारियों द्वारा शहर में कोई भी बड़ा काम करने से पहले मेयर की मंजूरी ली जाती है। इसलिए मेयर की पॉवर भी अपने-आप में बहुत खास होती है। तो आईए जानते हैं कि मेयर के पास क्या अधिकार होते हैं।

- मेयर अपनी कैबिनेट यानी मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का गठन करते हैं।
- नगर निगम में होने वाले सभी कार्य मेयर की मंजूरी के बाद ही किए जाते हैं।
- मेयर शहर का पहला नागरिक होता है।
- निगम अध्यक्ष कार्य करने में असमर्थ हो तो महापौर कभी भी विशेष सम्मेलन बुला सकते हैं।
- मेयर की मंजूरी के बाद ही किसी भी एजेंडे को सदन में रखा जाता है।
- शहर के विकास के लिए मेयर को 2 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इस राशि को मेयर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्च कर सकता है।
- मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ एक मेयर हाउस भी दिया जाता है।

मेयर की वेतन (Mayor's Salary)


भारत मेयर को प्रतिमाह 30 हजार रूपए वेतन प्राप्त मिलती है। हालांकि मेयर की वेतन राज्य के हिसाब से तय की जाती है। कहीं पर कम मिलती है तो कहीं पर ज्यादा।

मेयर का चुनाव (Election of mayor)


मेयर का चुनाव सबसे अहम होता है। नगर निगम में जनता द्वारा पार्षद बनाया जाता है। जिसके बाद सभी पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से एक व्यक्ति को मेयर पद के लिए चुना जाता है। जबकि एक सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होता है।

कुछ राज्यों में मेयर पद के लिए पर्चियां डाली जाती है। जिसको ज्यादा वोट मिलते हैं उसे मेयर बना दिया जाता है। लेकिन ज्यादातर भारत में राज्य की सरकार ही मेयर पद को निर्धारित करती है।

मेयर से जुड़े आपके सवाल


1. कौन बनता है मेयर?
उत्तर- नगर निगम चुनाव में चुने पार्षदों में से किसी एक को हर साल मेयर चुना जाता है।
2. क्या पावर्स हैं मेयर की?
उत्तर- मेयर शहर का पहला नागरिक होता है। नगर निगम के सभी एजेंडे मेयर की मंजूरी के बाद ही सदन में रखे जाते हैं।
3. मेयर के पास क्या वित्तीय शक्तियां हैं?
उत्तर- शहर के विकास के लिए मेयर को दो करोड़ रुपये की राशि मिलती है। इस राशि को मेयर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्च कर सकता है।
4. क्या मेयर को वेतन मिलता है?
उत्तर- मेयर को हर महीने 30 हजार रुपये वेतन मिलता है।
5. मेयर को और क्या सुविधाएं मिलती हैं?
उत्तर- मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ एक मेयर हाउस भी मिलता है।
6. मेयर का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर- देश के सभी केंद्रशासित प्रदेशों में मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है। 2005 में तत्कालीन मनोनीत पार्षद केएस राजू की अध्यक्षता में गठित एक लीगल कमेटी ने मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार किया था। 2006 में यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया, जिस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।
7. पड़ोसी राज्यों में मेयर का कार्यकाल कितना है?
उत्तर- पंजाब और हरियाणा में मेयर का कार्यकाल पांच-पांच वर्ष का है। हिमाचल प्रदेश में मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष है।

ये भी पढ़े -

- 5 मिंट में घर बैठे लीजिए 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन

- सरकार रेहड़ी वालों को दे रही बिना गारंटी 10 हजार रूपए का लोन, ऐसे करें अप्लाई?

- पर्सनल लोन क्या है? कैसे अप्लाई करें?

- जन धन खाता आधार से लिंक है तो मिलेंगे 5000 रूपए

5 मिंट में घर बैठे पाए 50 हजार रूपए का ई-मुद्रा लोन


अंतिम शब्द


दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको मेयर क्या होता है? मेयर बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए? मेयर कैसे बन सकते हैं? मेयर के अधिकार क्या होते हैं और मेयर की सैलरी कितनी होती है? के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो कृप्या इस पोस्ट को आगे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल उठ रहा है तो कृप्या नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें।

यह भी पढ़े - 

Insurance क्या होता है? इंश्योरेंस कितने प्रकार का होता है? पूरी जानकारी हिंदी में

Youtube Se Paise Kaise Kamaye in Hindi | यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं 2021 में

Seo Friendly Blog Post Kaise Likhe - ब्लॉग पोस्ट को गूगल में रैंक कैसे करवाएं हिंदी में

Benefits Of Poppy Seeds : खसखस के 10 फायदे और ठंड में रोज खाएं खसखस

10+ सफलता के सूत्र | Jeevan Mein Safalta Ke Sutra in Hindi

तहसीलदार क्या होता है? Tehsildar कैसे बनें?, योग्यता और सैलरी, पूरी जानकारी हिंदी में

लोन लेने में हो रही है परेशानी, तो अपनाएं 6 बातें और आसानी से लीजिए कर्ज

Koo App क्या है? कैसे डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें - पूरी जानकारी हिंदी में

Ladki Ko Propose Kaise Kare | लड़की को प्रपोज कैसे करें?

Mobile Se Paise Kaise Kamaye? ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं 2021

 

No comments