Punjab Police Constable Kaise Bane | पंजाब पुलिस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

Share:

Punjab Police Recruitment in Hindi - नमस्कार दोस्तों, Wikipedia Hindi में आपका स्वागत है। क्या आप भी पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं। पंजाब पुलिस ने भर्ती कैसे हो सकते हैं? पंजाब पुलिस भर्ती के लिए उम्र, हाइट, योग्यता आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के लिए ये आर्टिकल लिख रहे हैं। पंजाब पुलिस भर्ती के बारे में जानने के लिए ये पोस्ट को पूरा पढ़े।

अगर आप भी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती होना चाहते हैं तो 2021 में आप भी भर्ती हो सकते हैं। क्योंकि पंजाब पुलिस जल्द ही Punjab Police Bharti 2021 निकालने जा रही है। जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देने वाले हैं, पंजाब पुलिस में कांस्टेबल कैसे बनें (Punjab Police Constable Kaise Bane).

Punjab Police Constable Kaise Bane

Punjab Police Recruitment, Punjab Police Bharti, Punjab Police Recruitment 2021 Apply online, Punjab Police Height Weight Chest, Punjab Police Qualification, Punjab Police Physical Test, Punjab Police Written Exam And Interview, How To Apply For Recruitment in Punjab Police.


पंजाब पुलिस क्या है? Punjab Police Kya Hai


हर राज्य की सुरक्षा प्रबंध को देखने के लिए एक सुरक्षा बल तैनात किया जाता है। जिसे पुलिस कहा जाता है। ऐसे ही हर राज्य की अपनी पुलिस होती है। पंजाब की पुलिस को पंजाब पुलिस कहा जाता है। पंजाब पुलिस अपने बहादरी व कारनामों के लिए पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत मशहूर है। इसलिए पंजाब पुलिस का नाम हर कोई जानता है।

पंजाब पुलिस का काम पंजाब में क्राइम, सिविल सहित लड़ाई-झगड़ों के मामलों का हल करना होता है और नागरिकों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेवारी होती है। पंजाब की लॉय इन ऑर्डर की स्थिति को कंट्रोल में रखना भी पंजाब पुलिस का मुख्य एजेंडा होता है। 

ये पढ़े : IPS ऑफिसर कैसे बनें

पंजाब पुलिस की भर्ती Punjab Police Bharti


पंजाब पुलिस में समय-समय पर नई भर्ती निकाली जाती है। जिसमें नए युवा ट्रायल देते हैं और भर्ती होते हैं। पंजाब पुलिस में भर्ती होना हर पंजाबी का सपना होता है। क्योंकि पंजाब में कहा जाता है कि पंजाब पुलिस की नौकरी सबसे शाही होती है। इसलिए हर कोई पंजाब पुलिस में जाना चाहता है।

पंजाब पुलिस पंजाब सरकार के अधीन होती है। इसलिए पंजाब सरकार जब चाहे तब नई भर्ती निकाल सकती है। ज्यादातर जब पंजाब सरकार का अंतिम साल यानी की चुनाव से पहले का साल होता है तो उस साल पंजाब पुलिस की भर्ती निकाली जाती है। जिसमें नए कर्मचारी भर्ती किए जाते हैं। 2021 में भी पंजाब पुलिस की भर्ती निकाली जा रही है।

पंजाब पुलिस भर्ती की आयु सीमा Punjab Police Age


पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकाली जाती है। इसलिए कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के लिए आयु 18 से 28 साल होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाती है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक भारतीय रक्षा बलों में की गई सेवा के वर्षों की संख्या के अलावा उन्हें भी 3 साल से ज्यादा की छूट दी जाती है।

पंजाब पुलिस भर्ती के लिए हाइट Punjab Police Height 


पुरूषों के लिए लंबाई : कम से कम 5 फीट 7 इंच
महिलाओं के लिए लंबाई : कम से कम 5 फीट 3 इंच

पंजाब पुलिस का फिजिकल टेस्ट Punjab Police Physical Test


पुरूषों के लिए : पंजाब पुलिस भर्ती में 800 मीटर की रेस 4 मिंट में पूरी करनी होती है। इसके लिए केवल आपको एक ही मौका मिलेगा। रेस क्लियर करने के बाद आपको 9 फुट की लंबी छलांग लगानी होगी, जिसके लिए 3 मौके मिलेंगे। इसके साथ ही 3 फुट की ऊंची छलांग लगानी होगी, जिसके लिए 3 चांस मिलेंगे।

महिलाओं के लिए : पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाली महिलाओं को 400 मीटर की रेस 2 मिंट में पूरी करनी होती है। जिसके लिए केवल एक ही मौका मिलेगा। इसके अलावा 6 फुट की लंबी छलांग और 2 1/2 फुट की ऊंची छलांग लगानी होती है। जिसके लिए आपको 3 चांस मिलेंगे।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए : पंजाब पुलिस भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों को 800 मीटर चलना या दौड़ना 6 मिंट में पूरा करना होगा।

पंजाब पुलिस के लिए लिखित परीक्षा Punjab Police Written Exam


जब आप फिजिकल क्लियर कर लेंगे तो आपको लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। उसके लिए आपको सूचित किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (प्रश्न कंप्यूटर पर प्रदर्शित किया जाएगा और जवाब भी आपको कंप्यूटर पर ही देना है) या अंग्रेजी माध्यम में ओएमआर शीट आधारित परीक्षा में 100 नंबर की बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र होगा। जिसमें आपको निम्नलिखित प्रश्न आएंगे।

भाग - | (30 अंक) :- प्रश्न सामान्य ज्ञान और पर्यावरण विज्ञान से संबंधित होंगे।

भाग - || (30 अंक) :-
प्रश्न मात्रात्मक योग्यता, लॉजिकल रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और कंप्रोहेंसन रीडिंग से होंगे।

भाग - ||| (40 अंक) :-
प्रश्न पत्र विभिन्न कैटेगिरी कांस्टेबल (ऑपरेटर), कांस्टेबल (हाईवेयर) और कांस्टेबल (सॉफ्टवेयर) से संबंधित विषय से होगा।

पंजाब पुलिस भर्ती में आवेदन कैसे करें? Punjab Police Recruitment 2021 Apply online


अगर आप पंजाब पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.punjabpolice.gov.in/ के जरिए नोटिफिकेशन मिलने पर ही आवेदन करना होगा। क्योंकि पंजाब पुलिस भर्ती के नाम पर कई फेक वेबसाइट हैं, जो गलत जानकारी मुहैया करवाती है। इसलिए उनसे बचना चाहिए।

ये भी पढ़े -

- 5 मिंट में घर बैठे लीजिए 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन

- सरकार रेहड़ी वालों को दे रही बिना गारंटी 10 हजार रूपए का लोन, ऐसे करें अप्लाई?

- पर्सनल लोन क्या है? कैसे अप्लाई करें?

- जन धन खाता आधार से लिंक है तो मिलेंगे 5000 रूपए

5 मिंट में घर बैठे पाए 50 हजार रूपए का ई-मुद्रा लोन


अंतिम शब्द


अगर आप पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपको फिजिकल पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर आप रेस निकाल लेंगे तो आप लिखित परीक्षा भी हल कर ही लेंगे। इसलिए सबसे पहले आपको मेहनत करनी चाहिए और हर हाल में फिजिकल पर ध्यान देना चाहिए। आपको दिन में सुबह और शाम को दोनों समय मेहनत करनी चाहिए और प्रेक्टिस से ही आप रेस निकाल पाएंगे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृप्या इसे आगे जरूर शेयर करें। क्योंकि ये पंजाब में युवाओं के लिए बेहद जरूरी जानकारी है। जिससे वह पंजाब पुलिस में भर्ती हो सकते हैं। इसलिए अपना फर्ज निभाते हुए इस पोस्ट को आगे सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो आप हमें कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद

No comments