आलिया भट्‌ट का जीवन परिचय | Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi

Share:

Alia Bhatt Wikipedia in Hindi : आलिया भट्ट (Alia Bhatt Biography) एक भारतीय अभिनेत्री और सिंगर हैं। आलिया वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं और लगातार सुपरहिट फिल्‍में कर रही हैं। स्टार किड होने आलिया ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज हम इस आर्टिकल में आलिया भट्‌ट की जीवनी (Alia Bhatt Biography in Hindi) के बारे में जानेंगे।

Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi


बता दें कि आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) ने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और कामयाबी हासिल कर इस मुकाम तक पहुंची है। आलिया ने 6 साल की उम्र में "संघर्षष" फिल्म में एक बॉलीवुड अभिनेत्री के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म जगत में आने से पहले आलिया का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत करके फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक ग्लैमरस लड़की की भूमिका अदा की। आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) ने सिर्फ तीन माह के अंदर अपना 16 किलो वजन कम किया। अपनी बहन पूजा भट्ट की तरह आलिया बेहद खूबसूरत देखती है।

आज इस आर्टिकल में जानेंगे- आलिया भट्ट का जीवन परिचय, जीवनी, बायोग्राफी, बॉयफ्रेंड, शादी कब हुई, उम्र, पढ़ाई, एज, आने वाली फिल्म, परिवार, फैमिली, किसकी बेटी है, जाति, धर्म, पति (Alia Bhatt biography and Upcoming Movies in Hindi) (Age, Wedding, Date, Dress, Height, Husband, Mother, Sister, Education, Father, Family, New Movie, Caste, Religion, children, latest news)

आलिया भट्ट का जीवन परिचय (Alia Bhatt Biography in Hindi)


नाम : आलिया भट्ट
नाम का मतलब : बहुत बढ़िया, विशाल, उच्च
अन्य नाम : शनाया
पिता का नाम : महेश भट्ट
माता का नाम : सोनी राजदान
कजिन भाई : इमरान हाशमी, मोहित सूरी, विशाल भट्ट, राहुल भट्ट
बहन : शाहीन भट्ट
पति का नाम : रणबीर कपूर
कजिन बहन : पूजा भट्ट
चाचा : मुकेश भट्ट
जन्म तारीख : 15 मार्च, 1993
जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र
राशि : मीन
उम्र :    28 साल
पता : 205, स्लिवर बिच अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई
स्कूल : जमनाबाई नरसी स्कूल
लकी नंबर : 6 और 1
काम : एक्ट्रेस, माडल, सिंगर
भाषा : हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी
धर्म :    हिंदू
जाति : कश्मीरी, जर्मन एवं गुजराती मिक्स
नागरिकता : इंडियन
बॉयफ्रेंड्स : रमेश दुबे, अली दादरकार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कविन मित्तल
रंग : गोरा
आंखों का रंग : ब्लैक
बालों का रंग : लाइट ब्राउन
लंबाई : 5.4 फुट
वजन : 54 किलोग्राम
बॉडी साइज : अप्पर-32, कमर-26, लोअर-34

आलिया भट्ट का निजी जीवन


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मसहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्‍म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर मुंबई में हुआ। उनके पिता महेश भट्ट तथा चाचा मुकेश भट्ट जोकि एक जानीमानी हस्ती है, बॉलीवुड में निर्माता, निर्देशक तथा लेखक है तथा माता सोनी राजदान जोकि एक जानीमानी अभिनेत्री तथा फिल्म निर्देशक थी, जिन्होंने कई फिल्मों तथा टीवी सीरियलों मे काम किया।

Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi


महेश भट्ट गुजराती मूल के ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी माता जर्मन मूल की भारतीय कश्‍मीरी हैं। आलिया की एक बड़ी बहन है जिनका नाम शाहीन है। आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्‍होंने ब्रिटेन की नागरिकता ली है और उनके पास संयुक्‍त राजशाही पासपोर्ट भी है।

आलिया भट्ट की शिक्षा


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई है। यह बचपन से एक औसत स्टूडेंट थी तथा दूसरी चीजों मे इनकी काफी दिलचस्पी थी। खास कर ड्रामा जिसके चलते इन्होंने सिर्फ दसवी तक पढ़ाई कर ड्रामा स्कूल मे दाखिला लिया तथा 19 साल की उम्र मे अपनी पहली हिट फिल्म दी।

आलिया भट्ट के अफेयर

Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
का सबसे पहला क्रश जब यह छठी क्लास मे थी तो रमेश दुबे नाम के लड़के से हुआ। इसके बाद आलिया को आठवीं क्लास में अली दादरकार से प्यार हुआ। यह इनके स्कूल समय की बात है। इसके बाद फिल्म करियर की शुरुआत के साथ इनका नाम इनके साथ के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा। बाद मे कुछ समय अर्जुन कपूर तथा उसके बाद वरुण धवन का नाम इनके साथ बॉलीवुड की खबरों मे इनके बॉयफ्रेंड्स के रूप मे जोड़ा गया।

आलिया भट्ट की शादी


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इसी साल कपूर परिवार में एंट्री कर ली है। आलिया ने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। वे पिछले कुछ सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक इंटरव्यू में जब आलिया से शादी के बारे मे पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि मैं डेस्टिनेशन वेडिंग ग्रीस जाकर करना चाहूंगी। जिसमें कम लोग आये, जैसे सब अपनी मर्जी से शादी करते है, मैं भी अपनी मर्जी से शादी करना चाहूंगी। सबसे मजेदार बात यह थी जब, इन्होंने कहा कि लहंगा पहन कर तो हर कोई शादी करता है मैं, पायजामा पहन कर शादी करना चाहती हूं। मुझे एक ऐसे लड़के से शादी करना जोकि दोस्त बन कर रहे तथा शादी के बाद भी बॉलीवुड में काम करती रहूं।

आलिया भट्ट प्रेगनेंसी


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी होने के पश्चात दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश है। अब उनकी खुशी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। काफी लंबे समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। अब इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट द्वारा एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें इस बात की साफ तौर पर पुष्टि हुई कि आलिया भट्ट गर्भवती है और जल्द ही आलिया भट्ट मां बनने वाली है और रणवीर कपूर एक प्यारे से बच्चे के पिता बनने वाले हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है, उसमें साफ तौर पर यह नजर आ रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन की तरफ देख रहे हैं और स्क्रीन को उन्होंने हल्का सा धुंधला कर दिया है और साथ में उन्होंने दिल का इमोटिकॉन शामिल किया है। सोनोग्राफी की वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट का उभरा हुआ पेट भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आलिया भट्ट के द्वारा पोस्ट की गई फोटो को आलिया भट्ट ने “हमारा बच्चा जल्द ही आ रहा है” का कैप्शन दिया है।

आलिया भट्ट का करियर

Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी, जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था, लेकिन मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी, जिसमें उन्‍होंने वरुण धवन और सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम किया था।स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली। जिसके बाद उन्‍होंने इम्तियाज अली की फिल्‍म हाइवे टू स्‍टेट्स और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां में काम किया और अपने दमदार प्रदर्शन से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है। वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा, उनके पास महान गायन कौशल भी है। आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
 

आलिया भट्ट के अवार्ड्स


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुख्य रूप से 19 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना प्रारंभ किया। कुल 10-11 फिल्में की, जिसमें से सिर्फ एक ही फिल्म फ्लॉप हुई तथा कुछ एवरेज कुछ हिट तो कुछ सुपरहिट हुई है। चूकी इनको अभी बॉलीवुड  मे ज्यादा समय नही होने के करण इनके अवार्ड की लिस्ट बहुत कम है। फिल्म उड़ता पंजाब को अवार्ड मिला तथा इनको बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब मिला। दो से तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस की नोमिनेशन लिस्ट में भी आलिया का नाम था।

आलिया भट्ट से जुड़ी रोमांचक बातें

Alia Bhatt Biography Wikipedia in Hindi


- आलिया भट्‌ट को जानवरों से बहुत प्यार है। जिसके चलते आलिया रोड़ पर घूमने वाले आवारा कुत्तों व बेघर जानवरों की देखभाल के लिए डोनेशन दिया है।
- आलिया के स्कूल टाइम से ही अफेयर रहे हैं, ये उन्होंने खुद इंटरव्यू में बताये हैं।
- आलिया को खाना बनाना नही आता है।
- आलिया भट्‌ट के पास भारत की नागरिकता नही है
- आलिया हवाई जहाज से यात्रा में बहुत परेशान हो जाती है तथा अंधेरे से बहुत डरती है।

FAQ

प्रश्न : आलिया भट्ट कितने वर्ष की है?
उत्तर- 29 वर्ष (2022 में)

प्रश्न :अभिनेत्री आलिया भट्ट के पास कहां की राष्ट्रियता है?
उत्तर- ब्रिटिश

प्रश्न : आलिया भट्ट क्या काम करती है?
उत्तर- आलिया भट्ट एक अभिनेत्री और सिंगर है

प्रश्न : आलिया भट्ट का एजुकेशन क्या है?
उत्तर- आलिया भट्ट 10वी पास है.

प्रश्न : आलिया भट्ट का जन्म कब हुआ है?
उत्तर- आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था और वह अभी 29 वर्ष की है.

प्रश्न : आलिया भट्‌ट के पति का नाम क्या है?
उत्तर- रनबीर कपूर (अभिनेता)

प्रश्न : आलिया भट्ट की शादी कब हुई ?
उत्तर- 14 अप्रैल, 2022

प्रश्न : आलिया भट्ट की शादी किससे हुई है ?
उत्तर- रणबीर कपूर

अंतिम बात


दोस्तों, इस आर्टिकल में आपने पढ़ा है आलिया भट्‌ट का जीवन परिचय, आलिया भट्‌ट के निजी जीवन के बारे में। उनके जीवन से जुड़ी हर जानकारी आपको बताई गई है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो हमारे ब्लॉग पर ओर भी जानकारी पढ़ सकते हैं। धन्यवाद

No comments