फेसबुक का इतिहास Facebook History - Wikipedia Hindi

Share:

 

 

फेसबुक का इतिहास Facebook History - Wikipedia Hindi


Facebook History : फेसबुक, ये एक ऐसा नाम है, जिसे संसार में कोई ऐसा इंसान नहीं होगा जिसने इसका नाम न सुना होगा और फेसबुक का इस्तेमाल नहीं किया होगा। फेसबुक एक बहुप्रसिद्ध और फेमस सोशल नेटवर्किंग साइटों में से एक हैं। जिसके माध्यम से लोग संसार के कहीं भी बैठकर एक दूसरे से कॉनेक्ट हो सकते हैं। फेसबुक के जरिए हम अपने पुराने, नए दोस्तों से जुड़कर अपनी प्रतिक्रिया उनसे सांझा कर सकते हैं। फेसबुक द्वारा अपनी फोटो व वीडियो को लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही अब फेसबुक लोगों जोड़ने का एक सबसे सस्ता और अच्छा साधन बन चुका है।

जैसे-जैसे लोगों में ज्ञान और लोगों की सोशल साइटस पर संख्या बढ़ रही हैं। वैसे ही अब फेसबुक ने भी बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। फेसबुक में बहुत सारे Update आएं हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति अपने रोजगार, न्यूज, शॉपिंग के आईडिया, क्राफ्ट, कुकिंग व वीडियो आदि फेसबुक पर शेयर कर अपना ज्ञान लोगों तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा फेसबुक पर न्यूज का बहुत ज्यादा बोलबाला चल रहा है, जिससे लोगों तक हर ताजा खबर सबसे पहले पहुंच रही है। जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान और दिनभर की जानकारियां भी फोन पर ही मिल रही हैं।


फेसबुक का इतिहास Facebook History - Wikipedia Hindi



अब आपको ये तो पता चल गया है, कि फेसबुक क्या है और लोग इतनी बड़ी संख्या में इसके साथ क्यों जुड़े हुए हैं। अब बात करते हैं फेसबुक के इतिहास Facebook History की। फेसबुक के संस्थापक मार्क इलियट जुकेरबर्ग है। जुकेरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को न्यूयार्क, अमेरिका मे हुआ था। जुकेरबर्ग ने हावर्ड विश्वविद्यालय में से अपनी शिक्षा ग्रहण करते हुए Facebook नामक एक नेटवर्किंग साइट बनाई थी। बता दें कि जुकेरबर्ग Facebook के प्रमुख संस्थापक होने के साथ ही विश्व के सबसे कम उम्र के अरबपति में से एक है। जनवरी 2020 के आंकड़े के अनुसार जुकेरबर्ग की आमदन 80.7 बिलियन डाॅलर हैं।


यहां तक अब आपको ये भी पता चल गया है, फेसबुक क्या है। फेसबुक का इतिहास क्या है। फेसबुक का संस्थापक कौन है और उसकी आमदन कितनी हैं। अब इसके बाद अगर आपने भी अभी तक फेसबुक का इस्तेमान नहीं किया हैं और आपके भी मन में आ रहा है कि आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि फेसबुक पर अकाउंट कैसे बनाते हैं और फेसबुक का इस्तेमाल कैसे करते हैं।


फेसबुक पर अकाउंट कैसे बनाए How to create an account on facebook - WIkipedia Hindi


अगर आपने अभी तक फेसबुक पर अकाउंट नहीं बनाया है, तो आप नीचे बताए गए दो तरीको के माध्यम से असानी के साथ फेसबुक पर अपना अकाउंट बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं।

1. मोबाईल एप के माध्यम से.......

फेसबुक पर अकाउंट बनाने के लिए आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर Facebook लिखकर सर्च करेंगे तो आपको फेसबुक एप मिलेगा। यहां पर ये बता दें कि फेसबुक द्वारा दो वर्जन उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसमें एक मुख्य फेसबुक एप होगा और दूसरा फेसबुक लाईट होगा। आप दोनों में से कोई भी एप डाउनलोड करके फेसबुक पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

2. फेसबुक की ऑफिशयल वैबसाइट के माध्यम से.....

अगर आपने कंप्यूटर से अपना फेसबुक अकाउंट बनाना हैं तो आप इस माध्यम से अपना खाता बना सकते हैं। उसके लिए आपको फेसबुक की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर अपना साइन अप करके नया अकाउंट बनाना होगा। उसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके फेसबुक की वेबसाइट पर अकाउंट बना सकते हैं।....  https://www.facebook.com/

ये था फेसबुक के बारे में सामान्य ज्ञान। आने वाले ब्लॉग में हम आपको ओर भी जानकारी मुहैया करवाएंगे। इस संबंधी अगर आपके मन में कोई विचार है, तो हमें कॉमेंट करके अपने विचार दें।

No comments