Snake Facts in Hindi / सांप से जुड़ी रोचक जानकारी व तथ्य - Wikipedia Hindi

Share:

Snake Facts in Hindi सांप से जुड़ी रोचक जानकारी व तथ्य

Snake Facts in Hindi

सांप (Snake) एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही बच्चा हो, बुजुर्ग हो या फिर महिलाएं हर किसी के मन में एक डर पैदा हो जाता है। होगा भी क्यों नहीं, सांप जीव ही ऐसा है कि इसके काटने से मनुष्य की मौत भी हो सकती है। सांप का अस्तित्व डायनासोर के समय से है। सांप एक रेंगने वाला जीव है, जो आयरलैंड, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों को छोड़कर पूरे विश्व में पाया जाता हैं। सांप जीवों से सबसे जहरीला जीव है।

सांप धरती पर रहने वाले जहरीले जीवों में से एक है, जिसके काटने से हर साल दुनियां में हजारों से संख्या में लोग मारे जाते है। जहां पर ये बता दें कि संसार में पाए जाने वाले जहरीले जीवों में से सांप के अंदर ऐसा जहर पाया जाता है तो दूसरे जीवों से कई गुना अधिक जानलेवा होता है। इसी लिए सांप के काटने से लोगों की मौत होती है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टीकल में सांप से जुड़ी कुछ जानकारियां व तथ्य (Snake Facts in Hindi) बनाने जा रहे हैं। तो आईए शुरू करते हैं......



नोट : यहां पर एक बात बताने योग्य है कि कुछ जहरीले सांपों के अलावा कोई भी सांप मनुष्य पर सीधे तौर पर हमला नहीं करता। जाने जैसे कई बार हम सांप को परेशान करते हैं, या उसके उपर हमारा पांव रखा जाने के कारण वह गुस्से में आकर मनुष्य को काटता हैं। अगर सांप के काटने के बाद व्यक्ति का एक घंटे के अंदर ईलाज न करवाया जाए तो उसकी जान बचाना नामुमकिन हो जाती है। 



सांप के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी


Snake Facts in Hindi


* सांप एक मासाहारी जीव होता हैं, जो चूहे व अन्य जीव खाकर अपना पेट भरता है।

* सांप की आंखे नहीं होती है।

* सांप अपने शिकार को चबाकर नहीं खा सकता। इसलिए वह शिकार को सीधे ही निगल लेता है।

* सांप के जबड़े बहुत ही लचकीले होने के कारण वह बड़े जानवर को भी असानी के साथ खा सकता हैं।

* सांप के कान शरीर के अंदर होते हैं, इसलिए वह अवाज को अंदर से महसूस कर लेता है।

* जब एक सपेरा सांप के सामने बीन बजाता है, तो सांप उसकी बीन की अवाज से नहीं ब्लकि उसके हिलने के तरीके के कारण उचित प्रतिक्रिया देता है। न कि वह बीन पर मस्त होता है। 

* सांप की विश्व में 3000 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है।

* सांप की चमड़ी सूखी और कोमल होती है।

* कुछ प्रजातियों के सांप जहर से अपने शिकार को मारते हैं, इसलिए वह जहरीले सांप कहलाते हैं।

* सांप किसी भी वस्तु को अपने जीभ से सूंघते हैं।

* पाइथन (अजगर) नाम का सांप अपने आप को अपने शिकार के शरीर पर इस तरह लपेट लेता है कि उसका शिकार घुटन से मर जाता हैं। शिकार के मरने के बाद पाइथन उसे निगल लेता है।

* पानी में तैरने वाले सांप अपनी चमड़ी से सांस लेते हैं।

* पाइथन (अजगर) दुनिया का सबसे लंबा सांप है।

* अगर सांप का सिर काट दिया जाए तो वह बाद भी हमला कर सकता हैं। ऐसे सांप में उचित से ज्यादा जहर पाया जाता है।

* सांप की 750 प्रजातियों के सांप ही जहरीले होते है। जिनमें से 250 प्रजातियों के सांपों के एक बार काटने से ही इंसान की मौत हो सकती है।

* इंसान में अक्सर सांप से डरने की बीमारी होती है।

* दुनिया का सबसे भारी सांप आनाकॉन्डा है। जिसका वजन 270 किलो से भी ज्यादा होता है।



सांप से जुड़े तथ्य Snake Facts in Hindi


Snake Facts in Hindi


* विश्व का सबसे खतरनाक सांप Saw-Scaled Viper है, जो हर साल दूसरे प्रजाति के सांपों की तुलना में अधिक लोगों को अपना शिकार बनाता है।

* एक मृत सांप का कटा हुआ सिर कुछ घंटों तक हमला कर सकता हैं।

* विज्ञानिकों के अनुसार सांप चार पैर वाले सरीसृप के पूर्वज से विकसित हुए हैं, लेकिन समय से साथ सांपों ने अपने पैर गंवा दिए और वह रेंगने वाले जीव बनकर दोबारा से विकसित हुए।

* वैज्ञानिकों के अनुसार सांप के प्रति डर के कारण ही सांप इंसान को ज्यादा काटते हैं।

* इंसान में सांप का डर दुनिया भर के सबसे आम Phobia में से एक है, जिसे Ophiophobia के नाम से जाना जाता है।

* सांप का शरीर जितना गर्म होता है, उतना ही जल्दी सांप अपने शिकार को पचा लेता है। एक सधारण सांप को अपना शिकार पचाने में 3 से 5 दिन का समय लगता है।

* एनाकोंडा प्रजाति के सांप को अपना भोजन पचाने के लिए कई हफ्तों से लेकर महीनों तक लग जाते है। विश्व में एनाकोंडा सांप की पाचन क्रिया सबसे धीमी है।

* विश्व का सबसे भारी सांप एनाकोंडा है। इसका वजन 595 पाउंड यानि 270 किलोग्राम और यह 16 फीट मतलब 5 मीटर से ज्यादा लंबा हो सकता है।

* एनाकोंडा हिरन, लोमड़ी जैसे बड़े जानवरों का शिकार करता है। एनाकोंडा इंसान को भी निगल सकता है।

* सांप साल में कई बार अपनी त्वचा बदलते है और शरीर की पुरानी त्वचा को शरीर से बाहर निकाल देते है, जिसे केचली कहा जाता है।

* सांप की कुछ प्रजातियां जैसे कि Cobras और Black Mambas अपने शिकार को मारने के लिए जहर का उपयोग करते हैं।

* एनाकोंडा सांप पानी के नीचे दस मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है।

* सांप आंख खोलकर सोते हैं।

* विश्व का सबसे जहरीला सांप एशिया का King Cobra है, जो भारत से लेकर समस्त एशिया में पाया जाता है। भारत में इसे काला नाग, नाग देवता आदि नामों से जाना जाता है।







Snake Facts in Hindi
King Cobra

* King Cobra सांप को सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक माना जाता है।

* दुनिया का सबसे तेज रेंगने वाला सांप Black Mamba है, जो पलक छपकते ही इंसानों की आंखों से ओझल हो जाता है।

* सांपों के काटने से हर साल करीब 40000 लोगों की मौत होती है।

* विश्व के 10 सबसे घातक सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है, जिनमें Black Mamba से लेकर King Cobra शामिल है।

* सांप अपना मुंह 150 डिग्री तक खोल सकते है।

* सांप 2 साल तक बिना भोजन के जीवित रह सकते हैं और यह जीव नम या शुष्क मौसम में रहना पसंद करते हैं।

*  भारत में मिलने वाले किंग कोबरा में हाथी जैसे विशाल जानकार को मारने की क्षमता होती है क्योंकि उसका जहर बहुत ज्यादा जहरीला होता है।

* Inland Taipan Snake के जहर में एक बार में 80 इंसानों को मारने की क्षमता होती है।

* Rattle Snake प्रजाति के सांप को झुंझूने बजाने वाला सांप भी कहा जाता है, क्योंकि ये सांप अपनी पुंछ की गतिविधि के द्वारा झुंझूने जैसी आवाज निकालता है।

* Rattle Snake के सिर पर सींग पाए जाते है।

* सांपों की कुछ प्रजातियों के 200 से अधिक दांत होते हैं, लेकिन इन दांतो का उपयोग भोजन को चबाने के लिए नहीं किया जा सकता।

* विज्ञानिकों के अनुसार प्राचीन काल में सांप की लंबाई 50 फीट तक होती थी।

* सांप के काटने से मरने की बजाए ज्यादातर लोग सांप के डर के कारण मर जाते हैं।

* सांप द्वारा इंसान पर किया गया हमला शत प्रतिशत सफल रहता है।

* विश्व में सांप की उड़ने वाली प्रजातियां भी पाई जाती है, जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ का सफर उड़ कर तय करते है।

* सांप का जहर दो प्रकार का होता है, जिनमें कुछ सांप का जहर इंसान के नर्वस सिस्टम को चपेट में लेता है और कुछ सांपो का जहर इंसानो के ऊतकों को नष्ट कर देता है।

* सांप खतरा महसूस होने पर उल्टियां करता हैं, जिससे उसका वजन कम हो जाता है और वह तेजी से भागता है।

* एक स्वस्थ सांप की औसतन उम्र 15 से 20 वर्ष की होती है, लेकिन कुछ सांप की प्रजातियां (अनाकोंडा, पायथन) ऐसी भी होती है जो 50 साल तक जीवित रह सकती है।

* Leptotyphlops Carle दुनिया का सबसे छोटा सांप है, जिसका अधिकतम आकार महज 4 या 5 इंच तक हो सकता है।

* मादा सांप नर सांप की तुलना में बड़ी होती है।

* ब्राजील में स्थित Snake Island  दुनिया का एक मात्र ऐसा टापू है, जिस पर प्रत्येक 1 वर्ग मीटर के दायरे में औसतन 5 सांप रहते है। इस द्वीप पर दुनिया के सबसे अधिक जहरीले सांप पाए जाते है।

* सांपों के शरीर का तापमान वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है।

*  विश्व में सांप की कई ऐसी प्रजातियां भी पाई जाती है, जिनके 2 सिर होते है और ये दोनों सिर भोजन के लिए आपस में लड़ भी सकते है।

* सांप के लगभग 400 पसलियां होतीं हैं।


ये हैं, सांप से जुड़ी रोचक जानकारी और तथ्य। अगर आपके मन में कोई विचार है, तो हमें कॉमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर लिखें और इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

1 comment:

  1. आपके आर्टिकल से जाना कि दुनिया के सबसे बड़े पांच जहरीले सांप कौनसे है और सांप में क्या विशेषता होती है .

    ReplyDelete