सनी लियोन बायोग्राफी Sunny Leone Biography - Wikipedia Hindi
सनी लियोन Sunny Leone - सनी लियोन पोर्न स्टार दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही दिमाग में अजीब से ख्याल आते हैं और क्या विचार आते हैं, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हमारे पाठक बहुत समझदार है। आज हम आपको सनी लियोन के जीवन से जुड़े कुछ राज व खास तथ्यों के बारे में वाकिफ करवाएंगें।
सनी लियोन Sunny Leone का असल नाम करनजीत कौर वोहरा हैं। सनी लियोन इंडो-कनाडियन, अमेरिकन अभिनेत्री, व्यवसायी और पूर्व पॉर्न फिल्मों की अभिनेत्री हैं। पोर्न दुनिया में सनी लियोन के नाम की एक अलग ही पहचान है। सनी लियोन को हिंदी फिल्मों में आने से पहले कई तरह के संगठनों का विरोध भी झेलना पड़ा क्योंकि जो उनका बैकग्राउंड रहा है, वह तो जगजाहिर है और भारत जैसे देश में लोगों की भावनाएं जल्द ही आहत हो जाती है। खैर, इंडस्ट्री से भी कई लोगों की तरफ से उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठे लेकिन आखिरकार उन्हें भट्ट कैंप के साथ हिंदीदी फिल्मों में ब्रेक मिला। सनी लियोन को पहली बार जब बिग बॉस के घर में महेश भट्ट ने देखा तो तभी उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का ऑफर दे दिया। इसके बाद से सनी लियोन बॉलीवुड में एक सुपरस्टार के रूप में उभ्रकर सामने आई।
जन्म
सनी लियोन Sunny Leone का जन्म 13 मई 1981 में कनाडा के ऑटेरियो में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। सनी लियोन के पिता का जन्म तिब्बत में हुआ और उसके बाद वह दिल्ली में आकर रहने लगे। सनी लियोन की मां हिमाचल प्रदेश की है। पहले सनी कनाडा में रहकर पोर्न फिल्मों में अपनी पहचान बनाने लगी। लेकिन बाद में उन्होंने पोर्न दुनिया को छोड़कर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली।
शिक्षा
सनी लियोन Sunny Leone के परिजन उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते थे। वह सोचते थे कि उनका पब्लिक स्कूल में जाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उन्होंने सनी लियोन का दाखिला कैथलिक स्कूल में करवाया था।
विवाह
सनी लियोन Sunny Leone की शादी डेनियल वेबर के साथ हुई। सनी लियोन व उनके पति ने 2018 में एक बच्ची को गोद लिया। इसके बाद सनी लियोन ने सेरोगेसी से दो जुडवां बच्चों की मां बनी। सनी लियोन अब एक लड़की और दो जुडवा लड़कों की मां है।
करियर
सनी लियोन Sunny Leone ने पोर्न दुनिया के छोड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की। सनी लियोन ने जिस्म-2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। जिस्म-2 फिल्म देखने के बाद आलोचकों ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके कारण फिल्म की कमाई भी ठीकठाक रही थी। शुरुआती दौर में उन्हें बॉलीवुड में कॉफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वह पूर्व पोर्न स्टार थीं और उन्हें कोई भी निर्माता/निर्देशक अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इसके बाद से आज उनका नाम किसी को बताने का मोहताज नहीं है।
सनी लियोन की पोर्न दुनिया
पोर्न दुनिया में आने से पहले सनी लियोन जर्मन बेकरी जिफ्फी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते समय उनकी एक सहेली जो कामुक नर्तकी थी, ने सनी लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया। जोन स्टीवंस एक दल्ला था। उन्होंने सन्नी लियोन की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगजीन के चित्रकार थे।
पोर्न दुनिया में जब उन्हें चुना गया तो उस समय उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। सनी को लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने दिया। जो पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। सनी लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च 2001 की पेट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद 2001 के हस्लर मैगजीन के संस्करण में हस्लर हनी का सम्मान दिया गया। पोर्न दुनिया के बाद सनी ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया।
सनी लियोन से जुड़ी दिलचस्प बातें
1. सनी लियोन पॉर्न फिल्मों में लंबे समय तक काम कर चुकी है।
2. सनी लियोन के पोर्न दुनिया छोड़ने के बाद बिग बॉस के घर में दाखिल होने और हिंदीदी फिल्मों में आने से पहले उनका बहुत विरोध हुआ था।
3. बॉलीवुड की फिल्म जिस्म-2 के पोस्टर को लेकर भी उस समय खूब बवाल हुआ था।
4. सनी लियोन को बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों में करियर बनाने में एकता कपूर का बहुत साथ मिला है।
5. रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन के दौरान वह मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए मन्नत मांगने गईं थी। उस समय भी वहां कई संगठनों और पुजारियों ने उनका विरोध किया था।
6. ट्विटर पर कमाल खान और सनी लियोन के बीच कमेंट में ही काफी तू तू मैं मैं हो गई। इसलिए भी वह चर्चाओं में रही थी।
7. सनी लियोन 2014 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी में शामिल हुई।
8. सनी लियोन पहली ऐसी एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री हैं जो कि मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा में इतनी ज्यादा चर्चित है।
9. सनी लियोन को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें 2008 में वेब बेब ऑफ द ईयर, 2010 में वेब स्टारलेट ऑफ द ईयर, 2012 में पोर्न साईट ऑफ द ईयर आदि।
10. बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि सनी लियोन एक पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गई।
11. सनी लियोन को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई। जो सनी लियोन को बहुत पसंद आई। भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी लियोन पर थी। उन्होंने अपनी फिल्म कलयुग के लिए भी सनी लियोन को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी लियोन ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया था।
12. 13 मई 1981 को जन्मी सनी अपना असली नाम करेन मल्होत्रा बताती हैं जबकि पासपोर्ट पर उनका नाम करनजीत कौर वोहरा लिखा हुआ है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया। जहां उन्हें लियोन नाम दिया गया।
13. बॉलीवुड के एक लोकप्रिय कलाकार का नाम भी सनी है, सनी देओल। सनी लियोन और सनी देओल को लेकर एक जोक बेहद लोकप्रिय हुआ कि यदि सनी लियोन अभिनेता सनी देओल से शादी कर लें तो पति और पत्नी दोनों का नाम सनी देओल हो जाएगा और एक ओर जोक है, जिसमें लिखा गया कि अगर सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से आदमी उठ जाता है तो सनी लियोन के ढाई किलो के से आदमी उठ नहीं आदमी का उठ जाता हैं।
सनी लियोन की फिल्में
जिस्म-2 : हिंदी
शूटआऊट एट वडाला : हिंदी
जैकपॉट : हिंदी
वादकररय : तमिल
टीना और लोलो : हिंदी
रागिनी एमएमएस-2 : हिंदी
हेट स्टोरी -02 : हिंदी
डीके : कन्नड़
एक पहेली लीला : हिंदी
कुछ कुछ लोचा है : हिंदी
डॉगरी का राजा : हिंदी
मस्तीजादे : हिंदी
बादशाहो : हिंदी
भूमि : हिंदी
No comments