TikTok v/s Youtube वाले Carry Minati की सफलता की कहानी - विकिपीडिया हिंदी

Share:

Carry Minati की सफलता की कहानी और उनकी बायोग्राफी






नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप सब. आज हम आपके लिए बहुत ही जल्दी फेमस हुए और विवादों में घिरे रहने वाले यूटूबर अजय नागर उर्फ CarryMinati के बारे में बात करने वाले हैं, कौन है CarryMinati? कैसे वो फेमस हुए? उनका जन्म कहां पर हुआ? इन सब सवालों के जवाब आपको मिलेंगे आज हमारी इस पोस्ट में। तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं और बतातें हैं विस्तारपूर्वक........ अजय नागर एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर है। जिनका जन्म 12 जून 1999 को हुआ था। अजय नागर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। भारत के अलावा उनके विदेशों में भी बहुत सारे फैंस हैं, जो उनके वीडियो को प्रतिदिन देखते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। यहां पर एक बात तो आपको बताना ही भूल गए कि अजय नागर एक प्रसिद्ध भारतीय कॉमेडियन, गेमर, रैपर और यूट्यूबर हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल CarryMinati और ​​CarryIsLive के लिए जाने जाते हैं और भारत में सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर में गिने जाते हैं। CarryMinati उर्फ अजय नागर की टिक टोक v/s युट्यूबर वीडियो ने उन्हें पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया है, जिसने एक रिकॉर्ड बना दिया है। अब दुनिया के हर कोने में उनके दिवाने बैठे हैं, जो उन्हें जानते और अच्छी तरह से पहचानते हैं। Carry Minati Biography in Hindi Carry Minati का जन्म 1999 को फरीदाबाद में हुआ था। एक गुज्जर परिवार में जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद में शुरू की थी लेकिन वो पढ़ाई में मन न लगने के वजह से वो अपना करियर Youtube से बनाने का सोच लिया। देखते ही देखते उनका पूरा ध्यान पढ़ाई से Youtube की ओर चला गया। सबसे खास बात यह है कि Carry Minati ने महज 10 साल की छोटी उम्र में ही Youtube पर वीडियो उपलोड करना शुरू कर दिया था। वो बचपन से ही Youtube पर वीडियो बनाना चाहते थे और लोगों की नजर में आना चाहते थे। छोटी सी उम्र में Carry Minatiने फुटबॉल से संबंधित वीडियो पर अपना चैनल बनाया और उसमें वीडियो डालनी शुरू की। अजय नागर ने अपना पहला Youtube चैनल Steal The Fearzz के नाम से बनाया। जिसमें वो फुटबाल ट्रिक्स और इसकी Tutorials बनाकर डालते थे। लेकिन यहां पर सबसे बड़ी समस्या थी कि उसके वीडियो पर 400 से ज्यादा व्यू नहीं आते थे। जिसके कारण वह उदास हो गए। मसला ये था कि उनकी वीडियो से Related बहुत लोग वीडियोस बनाते थे। अजय नागर बहुत छोटी उम्र का था। इसलिए उनके पास ज्ञान भी नहीं था। इन सब के बीच वह वीडियो बनाने में रूके नहीं क्योंकि उनकी इसमें रूचि थी। जैसे जैसे Carry Minati उर्फ अजय नागर बड़े होते गए उनका Youtube एक पैशन बन गया और आज वह इसमें इतने सफल हो गए हैं कि उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। 15 साल की कच्ची उम्र में कुछ अलग करने के लिए Youtube पर एक नया चैनल Addicted A1 नाम से चैनल बनाया और Gaming Videos Upload करनी शुरू की। वह थोड़ी बहुत Bollywood फिल्मों की डबिंग भी करके अपने चैनल पर डालते थे। लेकिन उस समय भारत में Gaming का इतना ट्रेंड नहीं था। 

 

Carry Minati की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट फेमस होने के लिए अजय नागर कुछ भी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने BB ki Vines का एक Roast Video बनाकर अपने चैनल पर डाल दिया। BB ki Vines भारत का एक प्रसिद्ध चैनल होने के कारण देखते ही देखते उनकी वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यू आ गए और वो वीडियो वायरल हो गया। इस मौके पर भुनाते हुए उन्होंने एक महीने पर लगातार वीडियो अपलोड किया। जो उसी महीने में वायरल हो गई और वीडियो वायरल होने पर अजय नागर ने अपने Youtube चैनल का नाम Carry Deol से बदलकर Carry Minati कर दिया। 

 

Carry Minati net worth (Income) 

 

Carry minati YouTube channel के रियल टाइम - 1,050,000 हैं। - 122,556,110 - 121 upload Estimate Monthly Income - 225,000 से 3,500,000 Indian रुपए



दाेस्ताें Carry Minati का नाम इन दिनाें हर बच्चे और नौजवान की जुबान पर है, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह हैं TikTok v/s Youtuber वीडियो। लेकिन अगर आप उनके जीवन को देखे तो उनसे आज के युवाओं को एक बहुत अच्छी शिक्षा मिलती है। जो काम करने में बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और रातों रात अमीर होने के सपने लेते रहते हैं।  

अजय नागर की जिंदगी से मेरे हिसाब से सभी को शिक्षा लेनी चाहिए कि मेहनत करते रहना चाहिए। अगर हम मेहनत छोड़ दे तो कुछ नहीं मिलेगा और अगर वहीं मेहनत करते रहे तो एक दिन अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। जैसे अजय नागर ने प्राप्त किया है। तो दोस्तों कैसे लगी आपको स्टोरी बताने के लिए कॉमेंट करें और अगर जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।

No comments