लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi Biography in Hindi | लॉरेंस बिश्नोई विकिपीडिया

Share:

Lawrence Bishnoi Wikipedia in Hindi (लॉरेंस बिश्नोई विकिपीडिया): लॉरेंस बिश्नोई पंजाब ही नही बल्कि भारत का एक कुख्यात गैंगस्टर है। वह अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। वह पिछले लंबे समय से जेल में बंद हैं और जेल में बैठे-बैठे ही आपने गैंग को चला रहा है। लॉरेंस लोगों की नजरों में तब आया, जब उसने पेशी के दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। Lawrence Bishnoi Biography Hindi


29 मई 2022 को लॉरेंस बिश्नोई एवं उनके गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। कुछ समय से सिद्धू मूसेवाला एवं लॉरेंस बिश्नोई के बीच गरमा गर्मी चल रही थी। ऐसा कहा जाता है कि सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस बिश्नोई के विरोधी गैंग को बहुत सपोर्ट कर रहे थे, जो उनको पसंद नहीं आ रहा था। इसी रंजिश के उनके गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी है। Biography of Lawrence Bishnoi in Hindi

Lawrence Bishnoi Wikipedia in Hindi



गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि उन्होंने अपने दोनों भाइयों विक्रमजीत सिंह मिड्‌डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया है। लॉरेंस बिश्नोई के सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के कुछ समय के बाद कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। Biography of Lawrence Bishnoi


लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi Biography in Hindi


नाम : लॉरेंस बिश्नोई

जन्मदिन : 22 फरवरी 1992

जन्म स्थान : गांव दुतारांवाली, जिला फाजिल्का, पंजाब, भारत

उम्र  : 31 साल (साल 2023 तक )

शिक्षा : बैचलर ऑफ लॉ

कॉलेज : डीएवी कॉलेज ,चंडीगढ़ 

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

राशि कुंभ : राशि

नागरिकता : भारतीय

गृह नगर : अबोहर, पंजाब, भारत

धर्म : हिन्दू

जाति : बिश्नोई

लम्बाई : 5 फीट 9 इंच

वजन : 76 किग्रा

आँखों का रंग : काला

बालो का रंग : काला

पेशा : गैंगस्टर

वैवाहिक स्थिति : अवैवाहिक


लॉरेंस बिश्नोई का जन्म और परिवार


लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 को गांव दुतारांवाली, जिला फाजिल्का, पंजाब, भारत में हुआ। वह बिश्नोई जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम लविंदर सिंह है। उनकी मां गृहिणी हैं। 


लॉरेंस बिश्नोई की शिक्षा 


लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अबोहर के कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में दाखिला लिया। डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। 


लॉरेंस बिश्नोई का करियर


लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के चुनाव में भी हिस्सा लिया। हालांकि वह चुनाव हार गए, लॉरेंस गैंगस्टर बनने के सपने के प्रति जाग उठा। लॉरेंस ने इस दौरान सार्वजनिक रूप से अपनी विपक्षी पार्टी से लड़ाई लड़ी। 


इस कारण पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है। इसके बाद वह गलत रास्ते पर चलने लगा। फिर उसने अपने दोस्तों के साथ एक समूह बनाया और गुंडागर्दी शुरू कर दी। मौजूदा समय में वह देश का जाना-माना गैंगस्टर है।


लॉरेंस बिश्नोई की कहानी : कैसे बना सबसे चालक और खतरनाक गैंगेस्टर


लॉरेंस बिश्नोई की गैंगस्टर बनने की कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। अगर लॉरेंस के करीबियों की माने तो पहले ऐसा नहीं था। पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जिसके साथ वह खुशी-खुशी टाइम बिताया करता था। लॉरेंस और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों अबोहर के काॅन्वेंट स्कूल से 10 वी तक साथ पढ़े थे और यही से वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। जहां बड़े होने पर बचपन का प्यार छूट जाता है पर इन दोनों का प्यार समय के साथ और गहरा होता चला गया।


इन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई भी साथ ही की थी। वर्ष 2008 में सोपु की ओर से विद्यालय में छात्र संघ का चुनाव लड़ा। जिसमे ये हार गया था। छात्र संघ का चुनाव हारने के बाद इसकी दूसरे पक्ष से दुश्मनी हो गई, जिसने लॉरेंस को चुनाव में हराया था। एक बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और फायरिंग करने लगे। इस वारदात ने लॉरेंस की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया।


सामने वाले पक्ष से गहरी दुश्मनी होने की वजह से लॉरेंस को अपने प्यार को खोना पड़ा था। लॉरेंस को जानने वाले लोग बताते हैं कि हमने वाले पक्ष ने एक साजिश के तहत लॉरेंस की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। इसी केस की वजह से लॉरेंस जुर्म की दुनिया में उतरा था। इसके बाद लॉरेंस ने कई अपराधों को अंजाम दिए। मासूम से दिखने वाले लॉरेंस पर हथियार सप्लाई व फायरिंग समेत कई मामले दर्ज है।


अभी कुछ दिनों पहले ही लॉरेंस ने सलमान खान को उसे मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद से वह सुर्खियों में है। इसके अलावा, वह ज्यादातर समय अपने दोस्तों और समूह के साथ बिताना पसंद करते हैं। लॉरेंस अभी भी पुलिस हिरासत में है। लेकिन उनके ग्रुप के साथी उन्हें बाहर से पूरा सपोर्ट करते हैं।


सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेना


कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल से तीन एके-94 राइफल की गोलियां मिलीं।  लोकप्रिय पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की रविवार (29 मई) को हत्या के कुछ घंटों बाद कनाडा के एक गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। 


हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया है। बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम्मेदारी का दावा करते हुए लिखा कि ‘हत्या के पीछे वह और लॉरेंस बिश्नोई समूह थे’। 


“आज पंजाब में मूसेवाला मारा गया, मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई जिम्मेदारी लेता हूं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिड्दुखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हमें यह भी पता चला कि मूसेवाला हमारे सहयोगी अंकित भादू के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसका नाम लिया था लेकिन मूसेवाला ने अपनी राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल किया ”

लॉरेंस बिश्नोई क्यों बना गैंगस्टर



No comments