FreeJobAlert क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Share:

Free Job Alert Website in Hindi: क्या आपने भी अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और आप भी ऑनलाइन एक बढ़िया नौकरी की तालाश कर रहे हैं। सरकारी नौकरी ढूंढने के लिए आप भी ऑनलाइन Google में Govt Jobs सर्च कर रहे हैं तो आपके लिए नौकरियों की जानकारी देने के लिए FreeJobAlert वेबसाइट बहुत फायदेमंद साबित होगी।

Free Job Alert Website in Hindi

जहां पर सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के साथ-साथ एंट्रेस एग्जाम की जानकारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट तक की सुविधा मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको Free Job Alert जॉब न्यूज पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी दे रहें हैं। जिसके बारे में जानकारी आप खुद जान जाएंगे कि यह साईट आपके लिए कैसे और कितनी मददगार हो सकती हैं।


Free Job Alert क्या हैं?


Freejobalert.com एक लोकप्रिय जॉब न्यूज पोर्टल हैं। इस वेबसाइट को साल 2010 में शुरु किया गया था। Free Job Alert पर आप जॉब न्यूज, एडमिट कार्ड, एडमिशन, सेलेबस, एग्जाम तारीख आदि के बारे में ताजा अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं। 

Free Job Alert Website in Hindi

फ्री जॉब अर्ल्ट वेबसाइट पर हर रोज सरकारी और प्राइवेट जॉब्स की अपडेट डाली जाती है। साथ ही परीक्षा पैटर्न, सेलेक्शन प्रोसेस की भी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।


इस वेबसाइट पर यूजर की सुविधा के लिए ईमेल न्यूजलेटर एवं सर्च बॉक्स की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। न्यूजलेटर के माध्यम से आप ताजा जॉब नोटिफिकेशन सीधे ईमेल पर प्राप्त कर पाते हैं। आपको इस काम के लिए वेबसाईट पर विजिट करने की जरुरत नही पडती हैं।


Free Job Alert द्वारा उपलब्ध सुविधाएं अथवा फीचर


1. ईमेल पर अपडेट : Free Job Alerts साईट पर पहली बार जाने के बाद आप इसका ईमेल न्यूजलेटर सबस्क्राईब कर सकते हैं। इसके बाद आप ताजा अपडेट सीधे ईमेल पर प्राप्त कर पाते हैं। इसके बारे में हमने ऊपर भी जिक्र किया हैं। न्यूजलेटर सुविधा बहुत ही उपयोगी और समय बचाने वाली सुविधा होती हैं।


2. जॉब सर्च : यदि आपको किसी विशेष जॉब के बारे में जानकारी चाहिए तो आप जॉब सर्च फीचर द्वारा यह काम कार्य सहजता से कर सकते हैं। इससे आपका कीमती समय भी बचता है और मन पसंद जॉब भी जल्दी ढूंढ पाते हैं।


3. नोटिफिकेशन : यह साइट Latest Job Alerts तो यहां उपलब्ध करवाया ही जाता हैं। साथ में आने वाले जॉब्स का नोटिफिकेशन की जानकारी भी Freejobalert.com से प्राप्त की जा सकती हैं।


4. परीक्षा अलर्ट : हमारे देश में एंट्रेस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होता ही रहता हैं। इसलिए इन सभी प्रकार की एग्जाम के बारे में ताजा अपडेट भी यहां उपलब्ध करवाई जाती हैं।


5. प्रवेश-पत्र अलर्ट : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य परीक्षाओं के एडमिट कार्ड की जानकारी भी इस पोर्टल से प्राप की जा सकती हैं। साथ में प्रत्येक एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उसकी Download Link भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।


6. राज्यवार जॉब्स : यदि आप केवल अपने राज्य में ही निकलने वाले जॉब्स की जानकारी चाहते है तो आप राज्यवार भी जॉब न्यूज प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य के हिसाब से आप जॉब ढूंढ सकते हैं।


7. श्रेणीवार जॉब्स : आप सरकारी जॉब्स, रेल्वे, डिफेंस, बैंक, पुलिस आदि श्रेणीयों एक अनुसार अपने जॉब तलाश कर सकते हैं।


8. सेलेबस : जॉब न्यूज के अलावा यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के सेलेबस की भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती हैं और Syllabus PDF Format में डाउनलोड भी किया जा सकता हैं।


FreeJobAlert पोर्टल का उपयोग कैसे करें?


यह एक साधारण वेबसाइट हैं। इसलिए सीधे ब्राउजर के माध्यम के माध्यम से इसे एक्सेस किया जा सकता हैं। Free Job Alert वेबसाईट को विजिट करने के लिए आप इस यूआरएल www.freejobalert.com को कॉपी कीजिए और एड्रेस बार में पेस्ट करके विजिट कीजिए।


क्या सीखा?


इस आर्टिकल में हमने आपको फ्री जॉब अर्ल्ट वेबसाइट के बारे में जानकारी दी है कि Freejobalert.com क्या हैं? और यह कैसे आपके लिए उपयोगी है? उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी और यह साईट आपके लिए बेहतर जॉब ढूंढने में सहायक साबित होगी। आप भी इस साइट के माध्यम से अपने के लिए बढ़िया जॉब ढूंढ सकते हैं।

No comments