शार्क : असफलता में ही सफलता है - Motivational Story In Hindi

Share:

शार्क : असफलता में ही सफलता है - Motivational Story In Hindi



ये स्टोरी उन लोगों के लिए है जो अपनी जिंदगी में कुछ पाने के लिए दिन-रात एक करके बहुत ज्यादा मेहनत करते है। लेकिन फिर भी कुछ हासिल नहीं कर पाते है और बाद में निराश हाेकर कोशिश करना ही छोड़ देते है। इस कहानी में भी एक शार्क बार-बार कोशिश करती है छोटी मछलियों का चारा खाने के लिए और बाद में हार मान लेती है।


एक समुद्री जीव विज्ञानी ने प्रयोग के समय एक शार्क को बड़े टैंक में डाल दिया। उसके बाद, उन्होंने उस टैंक में कुछ छोटी मछलियों को छोड़ दिया ताकि वो उस शार्क को चारा दे पाए। वो समुद्री जीव विज्ञानी को पता ही था कि छोटी मछलियों को देखकर शार्क तुरंत उस पर हमला करने लगेगी और बिलकुल वैसा ही हुआ। शार्क ने छोटी मछलियों को देखकर तुरंत उनपर हमला किया और उन्हें खाने का इंतजार भी नहीं किया।


उसके बाद उस जीव विज्ञानी ने टैंक में एक स्पष्ट फाइबर ग्लास डाला और टैंक को दो भागों में विभाजित कर दिया। शार्क एक साइड में रह गई। मछली का चारा टैंक के दूसरी तरफ भेजा गया था। शार्क ने उन मछलियों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन फाइबर ग्लास से टकराने में वो विफल रही और उसे चारा नहीं मिल पाया।


शार्क ने कई घंटों तक प्रयास किया। लेकिन हर बार वो उस फाइबर ग्लास से टकराती थी और उसे चारा नहीं मिलता था। शार्क ने बिना रुके उस चारे के लिए बहुत ही मेहनत की। बाद में शार्क चारा नहीं मिलने के कारन हारकर बैठ गई। अब जीव विज्ञानी ने उस टैंक से ग्लास को हटा दिया। अब शार्क बड़ी आसानी से उस छोटी मछलियों को खा सकती थी। लेकिन शार्क ने छोटी मछलियों पर हमला करने की कोशिश भी नहीं की।

शार्क ने क्यों कोशिश नहीं की? क्योकि शार्क अब टैंक में एक झूठे अवरोध को देखती रहती है और अपने प्रयासों को रोक देती है। उसे अभी भी ऐसा ही लग रहा होता है कि वो फाइबरग्लास से टकराएगी और उसे अपना चारा नहीं मिल पाएगा।

शिक्षा - हम भी इस शार्क की तरह बार-बार असफलता मिलने पर कोशिश करना ही छोड़ देते है और उसी कारण से हमें सफलता नहीं मिलती है। चाहे हमें सफलता मिले या नहीं हमें हर वक्त कोशिश करनी चाहिए।


अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और आपको स्टोरी कैसी लगी है कॉमेंट करके जरूर बताएं।

No comments