भारत के सबसे अमीर 10 मंदिर | Top 10 Richest Temple India - Wikipedia Hindi

Share:

Top 10 Richest Temple India - नमस्कार दोस्तों 'Wikipedia Hindi' में आपका स्वागत है। आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे भारत के टॉप-10 अमीर मंदिरों (Top 10 Richest Temple in India) के बारे में। अगर आप भारत के टॉप 10 अमीर मंदिरों को नहीं जानते हैं तो आज आपको इस पोस्ट में दिलचस्प जानकारी मिलने वाली हैं।

दोस्त भारत धार्मिक और श्रद्धा वाला देश है। जहां पर हर व्यक्ति का अपना अलग धर्म है। आप चाहे जिसकी भी पूजा कर सकते हैं। आपको कोई भी नहीं रोक सकता है। इसलिए भारत में हर देवी-देवता और अलग-अलग धर्मों के मंदिर है। आज इस पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे अमीर 10 मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा।

1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple)


Padmanabhaswamy Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 पद्मनाभ स्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple) भारत का सबसे अमीर मंदिर है। यह तिरुवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है। इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है और द्रविड़ शैली में बनाया गया है। मंदिर की कुल एक लाख करोड़ की संपत्ति है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर दूर से यहां आते हैं।

इस प्रतिमा में भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं। मान्यता है कि तिरुअनंतपुरम नाम भगवान के अनंत नामक नाग के नाम पर ही रखा गया है। यहां पर भगवान विष्णु की विश्राम अवस्था को पद्मनाभ कहा जाता है और इस रूप में विराजित भगवान पद्मनाभ स्वामी के नाम से विख्यात हैं। यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है। इसलिए इसे टॉप-10 में नंबर 1 पर रखा जाता है।

2. तिरूपति बालाजी का मंदिर (Tirupati Balaji Temple)


Tirupati Balaji Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 तिरूपति बालाजी का मंदिर (Tirupati Balaji Temple) आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। मंदिर सात पहाड़ों से मिलकर बने तिरूमाला के पहाड़ों पर स्थित है, कहते हैं कि तिरूमाला की पहाड़ियां विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पहाड़ियां है। इस तिरूपति मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है। भगवान वेंकटश्वर को विष्णुजी का अवतार माना जाता है।

तिरूपति बालाजी (Tirupati Balaji Temple) का मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर को तमिल राजा थोडईमाननें ने बनवाया था। इस मंदिर में लगभग 50,000 श्रृद्धालु रोज दर्शन करने आते हैं। मंदिर की कुल संपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है। इसलिए इसे भारत का दूसरा सबसे अमीर मंदिर कहा जाता है।

3. श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagnnath Temple)


 

Jagnnath Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagnnath Temple) एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। यह भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagnnath Temple) को लेकर हिंदु समाज में बहुत महानता है। इसलिए लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagnnath Temple) को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। यह वैष्णव सम्प्रदाय का मंदिर है। पुरी जगन्नाथ मंदिर (Jagnnath Temple) भारत के दस अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के लिए जो भी दान आता है, वह मंदिर की व्यवस्था और सामाजिक कामों में खर्च किया जाता है। इसलिए हिंदुओं द्वारा दिल खोल कर दान किया जाता है।

4. साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple)

Sai Baba Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

साईं बाबा (Sai Baba) एक भारतीय गुरु, योगी और फकीर थे। उन्हें उनके भक्तों द्वारा संत कहा जाता है। उनके असली नाम, जन्म, पता और माता पिता के सन्दर्भ में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। साईं शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिर्डी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला। इसलिए उनके भगत उन्हें साईं बाबा के नाम से ही जानते हैं।

शिर्डी साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple) भी यहीं बना हुआ है। साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple) भारत के अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही करोड़ों में है। मंदिर के पास लगभग 32 करोड़ की चांदी के जेवर हैं। 6 लाख कीमत के चांदी के सिक्के हैं। साथ ही, हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है। साईं बाबा के मंदिर (Sai Baba Temple) में सबसे ज्यादा दान चढ़ाया जाता है।

5. सिद्घिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple)


Siddhivinayak Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 सिद्घिविनायक (Siddhivinayak) गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है, वे सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) कहलाते हैं। सिद्धि विनायक की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों की मनोकामना को तुरंत पूरा करते हैं। इसलिए सिद्घिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में गणेश जी के भक्तों का तांता लगा रहता है।

मान्यता है कि ऐसे गणपति बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं और उतनी ही जल्दी कुपित भी होते हैं। सिद्धी विनायक मंदिर भारत के रईस मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है, जो कि कोलकत्ता के एक व्यापारी ने दान किया था। सिद्घिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में पूरी दुनिया से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

6. वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple)


 

Vaishno Devi Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

भारत में हिन्दूओं का पवित्र तीर्थस्थल वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) है, जो त्रिकुटा हिल्स में कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर के पिंड एक गुफा में स्थापित है, गुफा की लंबाई 30 मी. और ऊंचाई 1.5 मी. है। हर साल भक्त माता वैष्णो देवी जाते हैं। जहां पर दूर-दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहती है। मां वैष्णों के दरबार (Vaishno Devi Temple) पर किसी भी श्रद्धालु की मन्नत खाली नहीं जाती है।
 
लोकप्रिय कथाओं के अनुसार, देवी वैष्णों इस गुफा में छिपी और एक राक्षस का वध कर दिया। मंदिर का मुख्य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है। इस मंदिर (Vaishno Devi Temple) की देखरेख की जिम्मेदारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद इसी मंदिर में भक्तों द्वारा सबसे ज्यादा दर्शन किए जाते है। यहां हर साल लगभग 500 करोड़ का दान आता है।

7. सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple)


Somnath Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 सोमनाथ (Somnath Temple) एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। हमारे इतिहास में भी दर्ज है कि सोमनाथ (Somnath Temple) भारत का सबसे अमीर मंदिर था। जिसपर कई बार हमले हो चुके हैं।

इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया। सोमनाथ (Somnath Temple) में हर साल करोड़ों को चढ़ावा आता है। इसलिए ये भारत के अमीर मंदिरों में से एक है। सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में करोड़ों रूपए दान हर साल चढ़ता है।

8. गुरुवयुर मंंदिर (Guruvayur Temple)


Guruvayur Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 गुरुवयुर श्री कृष्ण मंदिर गुरुवयुर (Guruvayur Temple) केरला में स्थित है। यह मंदिर विष्णु भगवान का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है। गुरुवयुर मंंदिर (Guruvayur Temple) वैष्णवों की आस्था का केंद्र है। अपने खजाने के कारण यह मंदिर भी भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित है। मंदिर में स्थापित मूर्ति मूर्तिकला का एक बेजोड़ नमूना है। गुरुवायूर मंदिर (Guruvayur Temple) 5000 साल पुराना है और 1638 में इसके कुछ भाग का पुनर्निमाण किया गया था। इस मंदिर में केवल हिंदू ही पूजा कर सकते हैं। वर्तमान में गुरुवायूर देवासम बोर्ड के अध्यक्ष केबी मोहनदास हैं।

9. काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple)


Kashi Vishwanath Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वर्तमान मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा सन 1780 में करवाया गया था। बाद में महाराजा रंजीत सिंह द्वारा 1853 में 1000 कि.ग्रा शुद्ध सोने द्वारा मढ़वाया गया था। काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) भी भारत के अमीर मंदिरों में से एक है। यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है।

10. मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Temple)

Meenakshi Temple Wikipedia Hindi
Photo Credit : Google

 तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Temple) प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Temple) विश्व के नए सात अजूबों के लिए नामित किया गया है।

यह मंदिर भगवान शिव व मीनाक्षी देवी पार्वती के रूप के लिए समर्पित है। मीनाक्षी मंदिर (Meenakshi Temple) पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। मंदिर का मुख्य गर्भगृह 3500 वर्ष से अधिक पुराना माना जा रहा है। यह मंदिर भी अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है।

अंतिम शब्द


दोस्तों ये हैं भारत के सबसे अमीर 10 मंदिर, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। अब आप भी जान गए हैं कि भारत के Top 10 Richest Temple कौन से हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो आप इस पोस्ट को आगे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आप हमें अपने विचार देने के लिए कॉमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

No comments