अदा शर्मा की जीवनी परिचय | Adah Sharma Wikipedia in Hindi

Share:

Adah Sharma Wikipedia in Hindi (अदा शर्मा विकिपीडिया):- 5 मई 2023 को रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी (The Kerala Story) चर्चा में है। इस फ़िल्म को लेकर लोग दो हिस्सों में बट गए हैं। एक धड़ा फिल्म को सपोर्ट कर रहा है, तो दूसरा धड़ा फिल्म को राजनीतिक प्रोपेगंडा बता रहा हैं। परिणाम स्वरूप कहीं फिल्म बैन हो रही है तो कहीं टैक्स फ्री। इस सबके बीच एक फिल्म की लीड अभिनेत्री अदा शर्मा का (Adah Sharma Biography) नाम भी पॉपुलर हो रहा है।

Adah Sharma Wikipedia in Hindi

अब आपके मन में सवाल होगा कि अदा शर्मा कौन हैं और चर्चा में क्यों हैं? अदा शर्मा बॉलीवुड, तमिल और मलयालम इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है। आज कल अदा शर्मा काफी चर्चाओं में है, उनकी द केरला स्टोरी मूवी रिलीज़ हो जाने के बाद उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है और उनको अधिक विवादों का सामना भी करना पड़ रहा है, क्यूंकि इस मूवी में हिन्दू, मुस्लिम और क्रिश्चन के धर्म को दिखाया गया है और बताया गया है कि कैसे हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। 


लेकिन इसके अलावा मूवी में अदा शर्मा की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। अदा शर्मा ने 2008 में अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड मूवी 1920 से की थी। इसके अलावा वो तमिल, मलयालम आदि मूवी में भी काम करती है, एक्टिंग के अलावा उनको म्यूजिक डांसिंग का भी शोक है और वो कई तरह की वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। अदा शर्मा का जीवन परिचय, उनकी बायोग्राफी को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 


अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma Biography in Hindi


अदा शर्मा (Adah Sharma Biography) का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई महाराष्ट्र में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अदा शर्मा हिंदी पिक्चर के साथ साथ तमिल, तेलगु और मलयालम आदि पिक्चर में भी काम कर चुकी है और Adah Sharma एक जानी मानी एक्ट्रेस भी है। अदा शर्मा वर्तमान समय में द केरला स्टोरी के लिए काफी अधिक चर्चाओं में है।


Adah Sharma को अधिक विवादों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि बताया जा रहा है, की मूवी बहुत अच्छी है और उसमे अदा की एक्टिंग भी बेहद ही कमाल की है, परन्तु मूवी धर्म के ऊपर बनी है, तो कई लोगो के द्वारा मूवी को नापसंद किया जा रहा है।

Adah Sharma Wikipedia in Hindi


द केरला स्टोरी में अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन / फातिमा बा की भूमिका निभाई है और यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है तथा यह मूवी सच्ची घटना पर आधारित है।


Adah Sharma ने अपना करियर 2008 में 1920 मूवी में डेब्यू कर शुरू किया था। यह मूवी एक भूत की मूवी थी और इस पिक्चर को लोगो के द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। इसके अलावा यह पिक्चर बॉक्स ऑफिस में अधिक चली थी। इस पिक्चर में अदा शर्मा की एक्टिंग को लोगो के द्वारा बेहद ही पसंद किया गया था।


इसके अलावा अदा शर्मा बहुत सारी मूवीज में काम कर चुकी है। अदा शर्मा मूवी के अलावा टीवी सीरियल, वेब सीरीज और एल्बम सांग में भी काम करती है और Adah Sharma ने 2017 में कमांडो 2 में विद्युत जामवाल के साथ काम किया था, जिसमे अदा शर्मा ने एक लेडी इंस्पेक्टर का रोल निभाया था।


अदा शर्मा विकि | Adaa Sharma Wiki


एक्ट्रेस नाम : अदा शर्मा 

उपनाम : एड्स, रजीनी स्पाइडर

जन्मतिथि : 11 मई 1992

जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र ( भारत )

उम्र : 31 वर्ष ( 2023 के अनुसार )

राशि : वृषभ

स्कूल : ऑक्सिलियम कान्वेंट हाई स्कूल

विश्विद्यालय : नटराज गोपी कथक नृत्य विश्वविद्यालय

शैक्षिक योग्यता : कथक में स्नातक पास

धर्म : हिन्दू

राष्ट्रीयता : भारतीय

गृहनगर : पलक्कड़ केरल भारत

बॉयफ्रेंड : नहीं है

वैवाहिक स्थिति : अभी नहीं

डेब्यू : बॉलीवुड फिल्म 1920 ( 2008 )

जाति : तमिल ब्राह्मण

हाइट : 5′ 7 ” ( 170 सेमी )

आँखों का रंग : काला

बालों का रंग : काला

व्यवसाय : अभिनेत्री


प्रारम्भिक जीवन (अदा शर्मा का जीवन परिचय )


अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई महाराष्ट्र में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अदा शर्मा बहुत अधिक साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आती है। अदा शर्मा की सेकेंडरी एजुकेशन मुंबई में ही हुई है और उसके बाद स्नातक की शिक्षा भी अदा ने मुंबई से ही की है। उनके पिताजी का नाम एम. एस शर्मा था। उनके पिता मर्चेंट नेवी के कप्तान थे,परन्तु अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं है।


अदा की माता का नाम शीला शर्मा है, जो की एक शास्त्री डांसर है। अदा शर्मा अपने माता पिता की एकलौती संतान है और एकलौती वारिस भी है। अदा शर्मा के पिता तमिल थे और माता मलयाली, अदा का परिवार मुख्य रूप से केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला है और अदा का होमटाउन भी केरल में ही है। अदा के जन्म से पहले ही उनके माता पिता मुंम्बई में शिफ्ट हो गए थे।


अदा शर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा 


अदा शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के प्राइवेट स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने दसवीं कक्षा में विचार किया एक्टर्स बनने का और उसके बाद ठान लिया की अब वो एक्ट्रेस ही बनेंगी। वो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ना चाहती थी, परन्तु उनके माता पिता ने ऐसा बिलकुल नहीं करने दिया उन्होंने अपनी सेकंडरी एजुकेशन पूरी होने के बाद, मुंबई के नटराज गोपी कथक नृत्य विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और यहाँ से स्नातक की पढ़ाई कथक में पूरी की।


अदा शर्मा का फिल्मी करियर


Adah Sharma ने अपने करियर की शुरुवात बोलीवड हॉरर मूवी 1920 से की थी। यह पिक्चर काफी हिट रही थी, दर्शको के द्वारा मूवी को काफी हद तक पसंद भी किया गया था। मूवी में डेब्यू करने के बाद अदा शर्मा की फैन फोल्लोविंग भी काफी अच्छी बन गयी थी। इसके बाद इन्होने बॉलीवुड में बहुत सारी मूवी में काम किया, जैसे- हसी तो फंसी, कमांडो 2, कमांडो 3 आदि।

Adah Sharma Wikipedia in Hindi

इसके बाद अदा ने 2014 तेलगु में हार्ट अटैक मूवी से डेब्यू किया। जिसमें वे तेलगु एक्टर नितिन के साथ हयाटी के किरदार में नजर आई। इनकी यह पिक्चर भी हिट रही, और तेलगु इंडस्ट्री में अदा शर्मा एक जानी मानी हस्ती बन गई।, इसके बाद इन्होने तेलगु में भी बहुत सारी मूवी में काम किया है।


वर्ष 2015 में अदा ने कन्नड़ इंडस्ट्री में राणा विक्रम मूवी से डेब्यू किया। इस फिल्म में इन्होने पारु की भूमिका निभायी थी और यह फिल्म भी काफी हिट रही थी, जनता का अधिक प्यार मिला था इस मूवी को। इसके बाद इन्होने बहुत सारी मूवीज में काम किया था। अब अदा का करियर बुलंदी को छू रहा है। इसके बाद इन्होंने एक से एक हिट पिक्चर बनाई और साथ में टीवी सीरियल में वेब सीरीज में तमिल की पिक्चर आदि में बहुत काम किया और नाम कमाया और बहुत सारी भूमिका निभाई है।


अदा शर्मा की संपत्ति 


अदा शर्मा की इनकम के कई सोर्स जैसे फिल्म, सिरियल, वेब सीरीज, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया। अदा शर्मा की कुल संपत्ति तकरीबन $8-10 हजार डॉलर बताया जाता है

No comments