डायनासोर के बारे में 20 रोचक तथ्य Amazing Facts information about Dinosaur - Wikipedia Hindi

Share:
Amazing Facts information about Dinosaur डायनासोर एक ऐसा जीव है, जिसका नाम लेते ही हमारे दिमाग में बड़े-बड़े जानकवरों के ख्याल आने लगते हैं। क्या आप जानते हैं डायनासोर क्या हैं और डायनासोर किस जीव को कहते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में डायनासोर के बारे में 20 ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने कभी पढ़ा और न ही सुना होगा। तो आइए शुरू करते हैं, डायनासोर के बारे में रोचक जानकारी.......



1. डायनासोर का इतिहास आज से करीब 23 करोड साल पुराना है। करीब 23 करोड़ साल पहले धरती पर डायनासोर का जन्म हुआ था और आज से 6.5 करोड साल पहले आखरी डायनासोर की मौत हुई।

2. डायनासोर की पढ़ाई करने वाले आदमी को पहले Paleontologist कहते हैं।

ये पढ़ना जरूरी है... टिड्‌डी से जुड़ी रोचक जानकारी, जिसे आप नहीं जानते??

3. डायनासोर धरती पर 16 करोड साल तक रहे। इंसानों का जीवन उनके जीवन का केवल 0.1 फीसदी है। डायनासोर जिस काल में धरती पर जीवित थे। उसे "Mesozoic era" कहा जाता है। ये इस युग के तीनों भागों में जीवित रहे, जिसमें 'Triassic', 'Jurassic' और 'Cretaceous'युग शामिल थे।

4. ऐसा माना जाता है कि उस समय डायनासोरों की लगभग 2468 प्रजातियां थी, जिनमें से कुछ उड़ती भी थी।

5. 'Dinosaur' शब्द ग्रीक भाषा के शब्द 'Terrible Lizard' से आया है, जिसका अर्थ होता है_भयानक छिपकली। डायनासोर शब्द 1842 में एक ब्रिटिश जीवाश्म विज्ञानी रिचर्ड ओवेन ने दिया था।

Amazing Facts information about Dinosaur



6. डायनासोर दहाड़ नहीं सकते थे, ये सिर्फ मुंह बंद करके घुरघुरा सकते थे।

7. गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे भी डायनासोर के अवशेष मिले हैं, ये करीब 7 करोड साल पुराने हैं।

8. वैज्ञानिकों के अनुसार डायनासोर करीब 200 साल तक जीते थे।

युवा जरूर पढ़े.. लड़कियों को पटाने के जबरदस्त तरीके

9. DNA केवल 20 लाख साल तक जीवित रह सकता है। इसलिए डायनासोर के जीवाशम का डीएनए टेस्ट नहीं किया जा सकता।

10. जो डायनासोर पानी के निकट रहते थे, उनके सबसे अच्छे अवशेष मिले हैं।

Amazing Facts information about Dinosaur



11. मांस खाने वाले डायनासोर को थेरोपोड़ कहा जाता है। मतलब 'राक्षसी पंजों वाले'। इनके खुर और नाखुन तेज होते थे। ब्लकि शाकाहारी डायनासोर के पंजे और नाखुन तेज नहीं होते थे।

12. वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ डायनासोर ठंडे खून के होते थे, तो कुछ डायनासोर गर्म खून के। शाकाहारी डायनासोर ठंडे खून के थे। कुछ बड़े आकार वाले शाकाहारी डायनासोर रोज एक टन खाना खाते थे ब्लकि मासांहारी डायनासोर गर्म खून के थे और ये अपने साइज के शाकाहारियों से 10 गुना ज्यादा भोजन खा जाते थे।

 ये जरूर पढ़े... सांप से जुड़ी रोचक जानकारी व तथ्य - Wikipedia Hindi


13. डायनासोर की हडि्डयां खोखली होती थी। खासकर मासांहारी डायनासोरों की ताकि इनका वजन हल्का बना रहे और ये दो पैरों पर चलते थे ताकि तेजी से भाग सके और दोनों हाथों से शिकार कर सके। वहीं शाकाहारी डायनासोर अपने भारी शरीर को चलाने के लिए चार पैरों पर चलते थे।

14. ज्यादातर डायनासोर सिर्फ एक हड्‌डी या एक दांत से खोजे गए हैं।

15. 2015 में एक 4 साल के बच्चे ने 10 करोड साल पुराने डायनासोर का जीवाश्म खोजा।

Amazing Facts information about Dinosaur



16. डायनासोर पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े निगल जाते थे। ये इनके पेट में रहकर भोजन पचाने में सहायता करते थे।

17. डायनासोर अंटार्कटिका सहित हर महाद्वीप पर पाए गए है लेकिन उस समय महाद्वीप एक दूसरे के नजदीक हुआ करते थे।

18. कुछ डायनासोर की पूंछ 45 मीटर लंबी थी। ये पूंछ भागने के समय डायनासोर का बेलेंस बनाने में मदद करती थी।

ये भी पढ़े.. Interesting facts / क्या जानते हैं आप ये रोचक तथ्य - Wikipedia Hindi


19. सबसे तेज "Ornithomimus" डायनासोर भागते थे। ये 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड सकते थे। ये हूबहू आज के शुतुरमुर्ग की तरह दिखते थे।

20. बोलविया में एक चूना पत्थर की चट्‌टान पर डायनासोरों के पांवों के 5,000 निशान पाए गए है। ये निशान करीब 6 करोड़ 80 लाख साल पुराने हैं।



दोस्तों रोचक दुनिया में आपका स्वागत हैं, आपना पढ़ा है डायनासोर के बारे में 20 रोचक तथ्य। हम आपके लिए यहां पर रोचक जानकारियां लेकर आते रहते हैं। इसलिए जुड़े रहे और पढ़ते रहें रोचक दुनिया की रोचक जानकारी..... अगर जानकारी अच्छी लगे तो आगे शेयर करें और आपको पोस्ट कैसी लगे बताने के लिए कॉमेंट करें...


ये भी पढ़े

1. Whatsapp से पैसे कैसे कमाएं.... पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. Pub G गेम खेलकर लाखों रूपए कैसे कमाएं...पढने के यहां क्लिक करें

3. TikTok से पैसे कैसे कमाएं....पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. आपके आर्टिकल हमेशा ही बहुत ज्ञानवर्धक होते है , इस आर्टिकल में आपने डायनासोर के बारे में रोचक तथ्य और फैक्ट्स जानकर बहुत कुछ नया सिखने को मिला है

    ReplyDelete