शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल - विकिपीडिया हिंदी

Share:

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल - विकिपीडिया हिंदी 



सुखबीर सिंह बादल पंजाब के प्रमुख राजनेताओं में से एक है। सुखबीर बादल शिरामणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री है। पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल का बेटा होने के साथ-साथ लोगों का मसीहा भी कहे जाते हैं सुखबीर सिंह बादल। उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री है।


सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लॉरेंस स्‍कूल, सनावर से प्राप्‍त की और इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर किया। इसके अतिरिक्‍त वह केलिफ़ोर्निया स्‍टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजेलेस अमेरिका से प्रबंधन में भी स्‍नातकोत्तर कर चुके हैं।

सुखबीर सिंह 11वीं और 12वीं लोकसभा में लगातार फ़रीदकोट से विजयी रहे। 1998 से 1999 के बीच वे वाजयेपी मंत्रालय में केंद्रीय राज्‍यमंत्री भी रहे थे। इसके अलावा 2001 से 2004 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे। 2004 में 14वीं लोकसभा में भी वे विजयी रहे। जनवरी 2008 को उन्‍हें अकाली दल का अध्‍यक्ष घोषित किया गया। 2012 विधानसभा में भी उन्‍होंने जीत दर्ज की।


सुखबीर सिंह बादल की राजनीति का सफर


1996 : फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र से 11वें लोकसभा में सुखबीर सिंह बादल सांसद सदस्य के रूप में चुने गए थे।

1998 : अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की दूसरी अवधि के दौरान उन्हें उद्योग राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग एक साल तक सेवा की।

1998 : सुखबी बादल को 12वें लोकसभा में फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र के एक सांसद के रूप से दोबारा निर्वाचित किया गया।

2001 : सुखबीर बादल राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2001 से 2004 तक राज्य सभा की सेवा की।

2004 : सुखबीर सिंह बादल 14वें लोकसभा में फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र के एक सांसद के रूप से दोबारा से निर्वाचित किया गया था।

2008 : सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष बने।

2009 : सुखबीर बादल ने जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीता और उन्हें फिर से अगस्त 2009 में उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

2009 : सुखबीर बादल को पंजाब का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। वह उस समय पंजाब विधानसभा के सदस्य नहीं थे। विवादों के कारण उन्होंने 6 महीने बाद पद से इस्तीफा दे दिए।

2017 : सुखबीर बादल ने जलालाबाद से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी के भगवंत सिंह मान को हराया।

2019 : सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को मात देते हुए फिरोजपुर के सांसद बने।



निजी जीवन 



नाम 

सुखबीर सिंह बादल 

जन्म तिथि 

09 जुलाई 1962

जन्म स्थान 

फरीदकोट, पंजाब 

पार्टी का नाम 

शिरोमणि अकाली दल

शिक्षा 

परास्नातक 

व्यवसाय 

राजनेता या कृषिविद 

पिता का नाम 

प्रकाश सिंह बादल 

माता का नाम 

सुरिंदर कौर बादल 

जीवनसाथी का नाम 

हरसिमरत कौर बादल 

जीवनसाथी का व्यवसाय 

कैबिनेट मंत्री खाद्य और प्रसंस्करण (भारत सरकार) 

संपर्क
स्थाई पता 

गांव बादल, मलोट, जिला श्री मुक्तासर साहिब, पंजाब 

संपर्क नंबर 

01630-244671 

ई-मेल 

contact@shiromaniakalidal.org.in


दोस्तों आपको कैसे लगी हमारे द्वारा दी गई जानकारी अपने विचार देने के लिए कॉमेंट जरूर करें और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें।

No comments