EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

Share:
How to Buy Mobile on EMI

आज के टैक्नीकल युग में हर किसी के पास अपना खुद का Smartphone हैं, चाहे फिर वो कोई बच्चा हो, लड़का हो, लड़की हो या फिर कोई बुजुर्ग। जमाना ही कुछ ऐसा है कि फोन के बिना जिंदगी आधूरी सी लगती है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जो फोन तो खरीदना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आता कि खरीदें कैसे, क्योंकि उनके पास पैसे की कमी होती हैं या फिर घर के हालात कुछ ऐसे होते हैं कि एक साथ पूरा पैसा देकर Mobile खरीदना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस पोस्ट में यहीं बताएंगे कि EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI)....


दोस्तों आज के महंगाई भरे दौर में हर किसी के पास अच्छी नौकरी नहीं है और जिनके पास नौकरी नही हैं, उनके लिए सपने तो बहुत होते हैं, लेकिन पूरे हाने मुश्किल हो जाते हैं। इसलिए वो लोग सपने देखना ही बंद कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप भी आसानी के साथ EMI पर मोबाइल खरीद सकतें है।


EMI क्या है?


बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें EMI के बारे में जानकारी नहीं होती है और वो लोग इसी डर में EMI से Smartphone खरीदने से झिझकते हैं। लेकिन अगर उन्हें EMI की सही जानकारी हो और उन्हें भी पता हो कि EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) तो वो भी अपने लिए स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।


EMI की फुल फार्म होती है- Equated Monthly Installment मतलब मासिक किस्त। अब साधारन शब्दों में समझाए तो EMI पर आप कोई भी वस्तु को खरीदकर बाद में आसान किस्तों के जरिए उसका भुगतान कर सकते हैं। जैसे कि आपको कोई भी सामान खरीदना है। उसके लिए आपके पास एक साथ पूरे पैसे नहीं हैं। आप उसे EMI पर खरीदकर बाद में 3, 6, 9, 12 महीने के लिए किस्तें फिक्स कर सकतें हैं और धीरे-धीरे करके पैसे चुका सकते हैं।


ऐसे ही आप मोबाइल, एसी, फ्रिज, बाईक, कार आदि कुछ भी EMI पर खरीद सकते हैं और उसके बाद आसानी से धीरे-धीरे करके किस्तों में पैसा कंपनी को वापिस लौटा सकते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI).

ये भी पढ़े...

1. फेसबुक का इतिहास Facebook History - Wikipedia Hindi

2. How to make money from Tiktok टिकटोक से पैसा कैसे कमाए - Wikipedia Hindi

3. PUBG Game से पैसे कैसे कमाए How To Earn Money From PUBG - Wikipedia Hindi



EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI)



EMI के जरिए आप दो तरीकों से फोन खरीद सकते हैं - ऑफलाइन और ऑनलाइन।


- Offline तरीका :- इस तरीके से फोन खरीदने के लिए आपको सीधे रिटेल शॉप पर जाना होता है। जहां पर आपको फाइनेंस कंपनियों द्वारा आपके डाक्यूमेंट लेकर आपका फाइनेंस किया जाता है और आपको आसानी से आसान किश्तों पर मोबाइल फोन दिया जाता है। जिसके बाद आपको किस्तों में उस फाइनेंस कंपनी को पैसे लौटाने होते हैं।

- Online तरीका :- इस तरीके से फोन खरीदने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन फोन खरीद सकतें है। इसके लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर रिजल्ट करना होगा। जहां पर आप अपने Credit Card के जरिए आसानी के साथ घर बैठे मोबाइल फोन खरीद सकते हैं।


Offline EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें

How to Buy Mobile on EMI

डिजीटल जमाना होने के कारण आजकल हर कोई घर बैठे Online ही फोन खरीदने के बारे में सोचता है। लेकिन कुछ लोगों के पास Credit Card नहीं होता, वो Offline आसानी के साथ मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। इसलिए आपको अपने शहर के रिटेल शॉप पर जाना होगा। बता दें कि आजकल Finance Company  द्वारा रिटेल शॉपस पर कनेक्ट किया होता है। जिसके चलते आप उनसे किस्तों पर फोन खरीद सकते हैं।


किसी रिटेल शॉप से मोबाइल खरीदने जाने के लिए आपको अपने साथ अपने कुछ जरूरी डाक्यूमेंट भी अपने साथ लेकर जाने होंगे। जिससे आपको EMI पर मोबाइल खरीदने में कोई परेशानी न हो। EMI पर मोबाइल खरीदने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट....

- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक


उपर बताए गए डाक्यूमेंट लेकर आपको आसपास की किसी शॉप में जाना होगा। जहां पर मोबाइल फोन पर Finance किया जाता हो। जब आप अपने डाक्यूमेंट दिखाएंगे तो दुकानदार वो डाक्यूमेंट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को दिखाएंगें, जो आपके Credit Score देखेंगे कि क्या आप किस्त सही समय पर अदा कर सकते हैं। इसके बाद आपको आपकी पसंद के मोबाइल फोन पर finance company  के जरिए फाइनेंस कर दिया जाएगा।


आपके द्वारा पसंद किए गए मोबाइल पर देखा जाएगा कि क्या कोई डाउन पेमेंट करनी पड़ेगी या फिर आप बिना डाउन पेमेंट के भी फोन खरीद सकते हैं। आप Bajaj Finance, Home Credit, HDFC Bank आदि के जरिए फोन सकते हैं और बाद में आपको हर महीने कंपनी को उस फोन की किस्त भरनी होगी। आप अपने फाइनेंस कंपनी से फोन की किस्तों को 3 महीने, 6 महीने, 9 महीने या फिर 12 महीने में जैसे चाहे अदा कर सकते हैं।


Online EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें

How to Buy Mobile on EMI

दाेस्ताें जैसे आपको पहले Offline से मोबाइल खरीदने के तरीके के बारे में बताया गया है। वैसे ही आप मोबाइल फोन को Online तरीके से भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। अगर आपके पास Credit Card नहीं है तो आपके लिए ऑफलाइन मोबाइल खरीदना ही सही होगा। Online Mobile खरीदने के लिए नीचे बताए गए स्टैपस बरतें.....


- सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर में Online ई-कॉमर्स वेबसाइट को ओपन करना होगा।

- आप इसके लिए अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसे पॉपुलर वेबसाइट को ही ज्यादा प्रयोग में लाए।

- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। अगर आपका पहले से ही साइट पर अकाउंट है तो लॉगिन करें और अगर नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं।

- इसके बाद आपको अपने पसंदीदा फोन को सर्च करना होगा।


- अब आपके द्वारा पसंद किए फोन के नीचे एक ऑप्शन दिखाई देगी, जिसमें आपको EMI Plans के बारे में बताया जाएगा। वहां से आप EMI Plans सेलेक्ट करें।

- आप अपने हिसाब से EMI Plan सेलेक्ट करके Buy Now पर क्लिक करना होगा।

- यहां पर आपको Payment करने की ऑप्शन दी जाएगी, जहां पर आपको अपने Credit Card की डिटेल भरनी होगी।

- ये सब करने के बाद आपका Order हो जाएगा और आपका फोन आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा।


नोट - अगर आपके पास Credit Card नहीं है आप Online तरीके से भी फोन खरीद सकते हैं। उसके लिए बहुत सी कंपनिया शुरू हुई है तो आपको Online Loan आप्रूवल करवाकर देती है। जिसके बाद आप Online तरीके से मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। लेकिन अगर हमारे माने तो आपको Online Loan लेने की बजाए Offline तरीके से रिटेल शॉपस से फोन खरीदना ज्यादा लाभदायक होगा। क्योंकि Online Loan पर आपको ब्याज बहुत ज्यादा देना होगा।


EMI पर मोबाइल फोन खरीदना कितना सही है?


अगर आपके पास पैसे नहीं है और कोई आपको किस्तों में कोई चीज खरीदने को दें तो मेरे मायने में वो गलत नहीं है। आप आसानी के साथ कम समय में फोन खरीद सकते हैं। वहीं आपको समय-समय पर किस्त का पैसा वापिस करना जरूरी होता है। अगर कोई आपके लिए सोचता है तो आपको भी उसके लिए सोचना चाहिए। इसलिए अगर आप समय समय पर किस्त का पैसा लौटाते हो तो आपको पैनॉल्टी नहीं लगेगी।


अगर आप EMI की किस्त का पैसा लौटाने में देर करते है तो आपको जुर्माना लगेगा और आपका Credit Score भी खराब हो जाएगा और अगर आपका Credit Score खराब होता है तो आपको कोई भी कंपनी लोन नहीं देगी। इसलिए अपनी किस्त का पैसा सही समय पर लौटाना चाहिए।



विचार....


दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI). अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे तो इस आगे शेयर करें और इस संबंधी आपका कोई सवाल है तो हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके सवाल का जरूर जवाब देंगे। पढ़ते रहे Wikipedia Hindi....सब कुछ हिंदी में..

Wikipedia Hindi का Whatsapp group Join करने लिए यहां क्लिक करें
Wikipedia Hindi का Whatsapp group Join करने लिए यहां क्लिक करें



आपके लिए कुछ ओर आर्टीकल

1. लड़की कैसे पटाएं, लड़कियों को पटाने के आसान तरीके 

2. हीर और रांझा की सच्ची प्रेम कहानी 

3. अगर आपसे भी गलत बैंक अकाउंट में पैसे हुए हैं ट्रांसफर, पढ़िए कैसे ले सकते हैं वापिस

4. भारत के बारे में 40 रोचक तथ्य - विकिपीडिया हिंदी
 

No comments