अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक

Share:


आज जितना आधार कार्ड जरूरी है, उतना ही पैन कार्ड भी जरूरी हो गया है। अब पैन नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपने अभी तक अपना पैन नंबर आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लीजिए। क्योंकि 30 जून तक लिंक नहीं कराने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आप पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगा सकता है।


आपको बता दें कि इससे पहले IT डिपार्टमेंट ने कहा था कि अगर कोई पैन कार्ड होल्डर्स पैन को आधार से लिंक नहीं कराता है तो, उनके पैन को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट के तहत सक्रिय पैन न रखने के आरोप में जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


ये भी पढ़े

> Instagram Par Followers Kaise Badhaye : 11 आसान तरीके - Wikipedia Hindi


इसलिए अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करवाना बहुत ही जरूरी हो गया है। अगर आपने भी अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाना है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं। यहां पर आपको बताया जाएगा कि ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करवाया जा सकता है।


ऑनलाइन कैसे लिंक करें?



आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने के लिए आप ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं। इसलिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। बस घर बैठे आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार को पैन कार्ड से लिंक करना होता हैया फिर आप एक मैसेज के जरिए भी आधार को पैन कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। तो आईए जानते हैं ऑनलाइन आधार-पैन कैसे लिंक करें......

> सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

> बाएं तरफ लिखे Quick links विकल्प के Link Aadhaar पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 

ये भी पढ़े

> WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi



> इसके बाद आपके सामने नया टैब खुलेगा। इसमें आपको PAN नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में दर्ज नाम डालना होगा।

> इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन को ओके करके एवं कैप्चा कोड भरकर आप इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करा सकते हैं।


दोस्तों इस तरीके से आप ऑनलाइन आयकर विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आधार-पैन को लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा एक दूसरा तरीका भी हैं, जिसमें आप एक एसएमएस से आधार-पैन लिंक कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं....

एक मैसेज से करें आधार-पैन लिंक



> इसके लिए आपको अपने फोन में UIDPN टाइप करना है। इसके बाद स्पेस देकर अपना आधार नंबर और उसके बाद पैन नंबर दर्ज करना है।

> उदाहरण के लिए UIDPAN<12-digit Aadhaar><10-digit PAN> लिखकर 567678 या 56161 पर भेजना है।

> इसके बाद आयकर विभाग आपके दोनों नंबर को लिंक प्रोसेस में डाल देगा।


कैसे पता करें आधार-पैन लिंक है या नहीं?



यहां पर कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर हम आधार-पैन को लिंक कर देते हैं तो हमें कैसे पता चले कि आधार-पैन लिंक हो गया है। इसके लिए भी हम आपको एक आसान तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप पता कर सकते हैं आधार-पैन लिंक हो गया है या नहीं.....

> सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

> बाएं तरफ लिखे Quick links विकल्प के Link Aadhaar पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

ये भी पढ़े

> EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi



> इस पेज पर सबसे ऊपर एक हाईपरलिंक होगा जिस पर अंग्रेजी में लिखा होगा आप पहले ही आधार लिंक करने का अनुरोध कर चुके हैं, तो स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

> इसके बाद अगला पेज खुलेगा यहां आपको अपना आधार और पैन नंबर भर के सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको आधार-पैन लिंक स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

पैन निष्क्रिय होने के बाद क्या हो सकता है?


उपर बताए गए तरीकों के साथ आप आसानी के साथ आधार-पैन को लिंक कर सकते हैं। अब यहां पर कुछ लोगों के मन में एक ओर सवाल खड़ा होता है कि अगर पैन निष्क्रिय हो जाएगा तो क्या हो सकता है? ये एक अहम सवाल है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।


आयकर विभाग के नियम के तहत अगर आपका पैन निष्क्रिय हो चुका है और आप इसका उपयोग बैंक के लेन-देन या अन्य जगह करते हैं तो ऐसा माना जाएगा कि आपने कानून के तहत पैन नहीं दिया है, ऐसे में आपके ऊपर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत 10,000 रुपए का जुर्माना लग सकता है।


ये भी पढ़े

> Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi


एक्ट की धारा 139A के तहत मांगे जाने पर पैन दिखाना अनिवार्य है। हालांकि बैंक अकाउंट खुलवाने या फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए निष्क्रिय पैन का इस्तेमाल करने पर जुर्माना नहीं लगेगा। ऐसे में आपको आधार-पैन को लिंक करवाना ही जरूरी है।


विचार.....


अगर आपने भी अभी तक आधार-पैन को लिंक नहीं करवाया है तो आप भी उपर बताए गए आसान तरीकों से पैन-आधार को लिंक करवा सकते हैं और अगर आपक ऐसा नहीं करवाते तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसलिए आप भी आज ही आधार-पैन को लिंक करवाए और अगर आपको कुछ समझ नहीं लगा तो हमें कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी बताने के लिए कॉमेंट जरूर करें और लोगों के हित के लिए इस जानकारी को आगे शेयर करें। पढ़ते रहे विकिपीडिया हिंदी...सबकुछ हिंदी में....

आपके लिए जरूरी आर्टीकल

1. संसार पर जन्म लेने वाला पहला इंसान कौन था? - Wikipedia Hindi

2. Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) : आपको कारोबार शुरू करने के लिए लोन लेना हुआ आसान - Wikipedia Hindi

3. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन - Wikipedia Hindi

4. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi

No comments