Punjab E Labour Card क्या है? Online कैसे अप्लाई करें? इसके फायदे क्या है? Wikipedia Hindi

Share:
नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपको स्वागत है। आपको यह जानकार बहुत खुशी होगी कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के श्रम विभाग की ओर से E-Portal लांच किया है। जिसके अंतर्गत श्रमिकों को लाभ होगा। दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे E-labour portal क्या है? हम इसका किस प्रकार से लाभ लें सकेंगे? इसी की जानकारी देने के लिए आपको ये पोस्ट लिखी गई है। जिसमें आपको ई-लेबर पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देंगे।



ई-लेबर कार्ड क्या है? What is E Labour card



ई लेबर कार्ड (e labour card) पंजाब के द्वारा चलाई गई स्कीम है। जहां पर पंजाब सरकार वहां पर रहने वाले गरीब लोगों के लिए व मजदूरों के लिए कुछ पैसे उनके अकाउंट में डलवा रही है व जो भी स्कीम अब पंजाब सरकार लाएगी। अब उनका लाभ सीधे ही मजदूरो को मिलेगा। बहुत से ऐसे मजदूर है, जिन्हें पंजाब सरकार की स्कीमों का पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण वह उन स्कीमों से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अब उन्हें हर स्कीम घर बैठे प्राप्त होगी।

ये भी पढ़े


> अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक

>  COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे


> Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi

अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन



आप केवल लेबर कार्ड को बनबाने के बाद सरकार की सारी योजनाओ का लाभ ले सकते है और लेबर कार्ड हर राज्य के मजदूरों के लिए बनते हैं। लेकिन हाल ही में ऑनलाइन लेबर कार्ड बनबाने की प्रोसेस पंजाब सरकार ने ही शुरू की है, जो कि बहुत जल्द दुसरे राज्य भी ऐसा करने लगेंगे और हम आपको बता दे कि हर राज्य में लेबर कार्ड बनता है। मजदूरों के लिए जिसमें बहुत सी सुविधाए दी जाती है।

पंजाब में ई लेबर कार्ड कैसे बनाए?



पंजाब में अगर आपको ई लेबर कार्ड (e labour card) बनवाना है तो उसके लिए आपका पंजाब का निवासी होना बहुत जरूरी है और आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होने चाहिए। जैसे पंजाब सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर। उसके बाद आपको पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई सरकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जिसका लिंक नीचे हमने दिया है।



जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके पास एक फॉर्म खुलकर आ जाता है। उस फॉर्म से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है व रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुलता है, जिसे जब आप भर देते हैं तो आप का ई लेबर कार्ड ऑनलाइन हो जाता है, जो कि कुछ दिनों के अंदर ही बन जाता है। इस लेबर कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं, जो हम आपको बताने वाले हैं।


E Labour Card के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें



 


 




ई लेबर कार्ड बनवाने का उद्देश्य


पहले लेबर कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसके लिए छोटे गरीब लोग, मजदूर जो कि रोज अपना कमा कर खाते हैं, उनको काफी तकलीफ होती थी और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब से उनके द्वारा चलाए जाने वाला ई पोर्टल जहां से व्यक्तियों के ऑनलाइन ही लेबर कार्ड बनवाए जाएंगे व जितनी भी सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी वह सरकारी दफ्तरों से ना होकर सीधे ही उन गरीब मजदूरों के खाते में आएंगे, जो भी स्कीम होगी उसका डायरेक्ट पैसा उनके खाते में आएगा। इससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है।

ये भी पढ़ें....

 

ई लेबर कार्ड के फायदे? E labour card benefits


जहां पर हमने आपको पंजाब में ई लेबर कार्ड बनाने के तरीके के बारे में बता दिया है और ये भी बता दिया है कि ई लेबर कार्ड क्या होता है। अब अगर आप भी ई-लेबर कार्ड बनाना चाहते हैं तो आपको इसके फायदों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर इसका कोई आपको लाभ होगा तो ही आप ई-लेबर कार्ड बनवाएंगे। तो आईए बताते हैं कि ई लेबर कार्ड के फायदे क्या है....


* वजीफा योजना में आपको इसके तहत प्रतिमाह 3,000 से लेकर साल का 70,000 मिलेगा।

* इसके तहत पंजाब के श्रमिकों को पंजाब राज्य श्रम कल्याण बोर्ड विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं के अंतर्गत सीधे उनके अकाउंट में पैसे आएंगे, उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

* अगर कोई व्यक्ति 100% विकलांगता या आकस्मिक मृत्यु उसकी हो जाती है या वह विकलांग हो जाता है तो उसको पंजाब सरकार 5 लाख रूपए देने का वादा करती है। पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के तहत व नई नई स्कीमों के तहत।

* शगुन योजना के तहत पंजाब सरकार जरूरतमंद व मजदूरों की बेटियों को विवाह के वक्त 31,000 शगुन के तौर पर राशि प्रदान करेगी, जो कि उनकी सीधे बैंक अकाउंट में आएंगी और यदि लड़की स्वयं पंजीकृत सदस्य है तो वह इस योजना के तहत अपनी शादी के लिए हकदार है। जिसको उसी के खुद के अकाउंट में 31,000 दिए जाएंगे।

* गरीब मजदूरों के बच्चों के लिए जो 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, उनके लिए पंजाब सरकार 1 साइकिल देगी।

* गरीब मजदूरों को प्रतिवर्ष 20,000 रूपए की धनराशि मुहैया कराने का पंजाब सरकार यह दावा करती है।

* टूल किट योजना के तहत पंजाब के मजदूरों के लिए उनके कार्य करने हेतु सामान उपकरण मुहैया कराए जाएंगे व कुछ धनराशि भी दी जाएगी।

* जिसकी रकम 5000 है, जिससे वह अपने रोज कार्य के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं।

* ई लेबर कार्ड के और बहुत से इसके लाभ है जो कि आप खुद पंजाब सरकार की साइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।


नोट करें.. अगर आप पंजाब के निवासी हैं और ई लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि 18 साल के बाद ही आप रोजगार करने के एलिजिबल हो जाते हैं।


Read More....






विचार...


दोस्तों पंजाब में लेबर कार्ड बनवाने के लिए बहुत से लोग सुविधा केंद्र में चक्कर काट रहे हैं। जबकि उन्हें पता ही नहीं है कि वह खुद अपने घर में बैठे भी अपना ई लेबर कार्ड बनवा सकते हैं और पंजाब सरकार की स्कीमों का लाभ ले सकते हैं। अगर आपको भी इसके बारे में पता नहीं है तो अब आपको पूरी जानकारी मिल गई है।


जैसे आपको इस योजना के बारे में पता नहीं था, हो सकता है कि किसी अन्य जरूरतमंद गरीब व्यक्ति इससे वंचित हो। इसलिए कृप्या इसे आगे शेयर जरूर करें ताकि कोई भी जरूरतमंद व गरीब मजदूर अपना ई लेबर कार्ड बनवा सकें और सुविधाओं का लाभ ले सके।


अगर आपके मन में कोई सवाल है या फिर हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी है। धन्यवाद


ये भी पढ़े

1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi

2.  EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे

5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक  

No comments