Co-WIN क्या है? कैसे रजिस्ट्रेशन के बाद लगेगी कोरोना वैक्सीन - Wikipedia Hindi

Share:


 नमस्कार दोस्तों विकिपीड़िया हिंदी में आपका स्वागत है। आज हम आपके साथ Co-WIN App के बारे में बात करने वाले हैं। कोविड के केस कम होने के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन भी तैयार हो गई है। जिसको लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसलिए कोविड-19 महामारी के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा को-विन Co-WIN ऐप लांच करने जा रही है। जिसपर रजिस्ट्रेशन होने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।

दोस्तों अभी स्वास्थ्य मंत्रालय व सरकार द्वारा द्वारा ऑफिशियल को-विन Co-WIN ऐप लांच नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही Google Play Store पर Co-WIN नाम के कई ऐप्स दिख रहे हैं। इसलिए आपको भी इन फर्जी Co-WIN ऐप्स से बचकर रहना होगा। क्योंकि ऐसे फर्जी ऐप्स आपका कीमति डाटा तक चुरा सकते हैं। 

ये भी पढ़ लीजिए हजूर

👉🏻 कोरोना वायरस क्या है पूरी जानकारी हिंदी में 

👉🏻 कोरोना वायरस के लक्षण क्या है और कैसे बचाव करें

👉🏻 आइसोलेशन सैंटर क्या है, कैसे होता है उपयोग

Google Play Store पर दिख रहे फर्जी Co-WIN को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Co-WIN ऐप्स को डाउनलोड ना करें। ये फर्जी ऐप्स हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने फिलहाल ऑफिशियल Co-WIN ऐप लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में इस नाम के किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें। ऐप लॉन्च करते समय इसकी जानकारी दी जाएगी।

क्या है Co-WIN App?

कोविड-19 की वैक्सीन बनकर तैयार है। सरकार द्वारा वैक्सीन को लेकर कई ट्रायल किए जा चुके हैं। लेकिन वैक्सीनेशन का पूरा डेटा रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा Co-WIN ऐप तैयार किया है। इसकी मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। ऐप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन करा चुके लोगों का डेटा सुरक्षित रख पाएगी।

बता दें कि Co-WIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। Co-WIN (कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क), eVIN (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। एप्लिकेशन का काम पूरा होने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर यूजर्स को फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद कोई भी यूजर्स Co-WIN ऐप को डाउनलोड कर सकेगा। लेकिन इस बीच फर्जी Co-WIN ऐप का गूगल प्ले स्टोर पर बोलबाला है, इसलिए उन्हें न डाउनलोड करें।

Read Also....EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

कैसे होगी Co-WIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन

जैसे कि पहले ही बताया जा चुका है कि Co-WIN ऐप में वैक्सीनेशन का पूरा डेटा रखा जाएगा। इसलिए लोगों को पहले Co-WIN ऐप में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। अभी तक Co-WIN ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड नहीं किया गया है, ऐसे में आप Co-WIN ऐप को अभी इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं, लेकिन लांचिंग के बाद इसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कुछ इस प्रकार होगा.....

● Co-WIN की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी।
● आईडी में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्युमेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
● रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने मोबाइल नंबर की जानकारी भी देनी होगी।
● रजिस्ट्रेशन होते ही SMS के जरिए वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और जगह दी जाएगी।
● रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके मोबाइल फोन पर आए एसएमएस के आधार पर आप वैक्सीनेशन करवा सकेंगे।

ये पढे : खराब क्रेडिट स्कोर होने पर इन 10 तरीकों से लीजिए लोन

12 भाषाओं में भेजे जाएंगे SMS

वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे लोगों को जानकारी देने के लिए 12 भाषाओं में SMS भेजे जाएंगे। वैक्सीन लगवाकर एक QR कोड सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसे मोबाइल में स्टोर करके रखा जा सकता है। QR कोड बेस्ड सर्टिफिकेट को स्टोर करने के लिए सरकार के डॉक्यूमेंट स्टोरेज ऐप 'डिजीलॉकर' को इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसके साथ 24×7 की सुविधा भी मिलेगी।

3 फेज में होगा वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि कोरोना वैक्सीन लोगों को 3 फेज में लगाई जाएगी। इनमें पहले फेज में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है। दूसरे फेज में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। आखिर में गंभीर स्थिति वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।

ये पढ़े :- खुशखबरी/ जल्द आएगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन

Co-WIN ऐप में 5 मॉड्यूल

इस ऐप से वैक्सीनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाया जाना है। इसमें 5 मॉड्यूल दिए हैं। जिसमें प्रशासनिक मॉड्यूल, रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, वैक्सीनेशन मॉड्यूल, लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल है।

◆ प्रशासनिक मॉड्यूल : वे लोग जो वैक्सीनेशन इवेंट का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने के लिए लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिलेगी।
◆ रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल : उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
◆ वैक्सीनेशन मॉड्यूल : उन लोगों की जानकारियां वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेस्शन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।

ये भी पढ़े - Moj App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi 

 
◆ बेनिफिशियल अप्रूवल मॉड्यूल : इसके जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। इससे QR कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
◆ रिपोर्ट मॉड्यूल : इसके जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी। जैसे, टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा, कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया आदि।

मेडिकल और फ्रंटलाइन वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा Co-WIN ऐप पर अपलोड किया जा रहा है। इन लोगों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने ऐप के सॉफ्टवेयर को चेक करने के लिए अलग-अलग स्तर पर कई बार रिहर्सल की है। 700 जिलों में 90 हजार से ज्यादा लोगों को सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़े - Chingari App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi

दोस्तों अब आप समझ गए हैं कि co-WIN ऐप क्या है? इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है? co-WIN ऐप अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको इससे मिलीजुली फर्जी ऐप्स से बचकर रहना होगा। अब आपको co-WIN ऐप को लेकर हर जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करवाकर ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आए तो कृप्या इसे आगे जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

 

किस टॉपिक पर पढ़ना चाहते हैं

 लोन योजनाओं के बारे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● प्रसिद्ध लोगों की जीवनियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● इतिहासिक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियां पढ़ने के यहां क्लिक करें
 

No comments