Rihanna Biography in Hindi | रिहाना का जीवन परिचय - Wikipedia Hindi

Share:

Rihanna Biography in Hindi - रिहाना एक पॉप स्टार है। उनकी गायकी का हर कोई दिवाना है। रिहाना के फैंस पूरी दुनिया में हैं। इन दिनों रिहाना सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई हैं। उसके पीछे की वजह उनका किसान आंदोलन पर एक ट्वीट करना है। इसलिए आज हम आपको रिहाना के जीवन परिचय के बारे में जानकारी देंगे।

Rihanna Biography in Hindi

मंगलवार को पॉपस्टार रिहाना ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इस ट्वीट के जवाब में कंगना रनौत ने उन्हें जवाब देते हुए मूर्ख करार दिया था। फिर क्या हैं, सोशल मीडिया पर दोबारा से जंग शुरू हो गई। एक के बाद एक स्टार और आम जनता रिहाना की स्पोर्ट में खड़ी हो गई। क्या आप भी रिहाना का जीवन परिचय पढ़ना चाहते हैं?


रिहाना एक ऐसी गायिका हैं, जिन्हें अपने अंदाज और शक्तिशाली वोकल्स के लिए जाना जाता है। कम उम्र में ही घर की परिस्थितियों के कारण सिरदर्द की शिकायत तनाव का कारण बनी तो इसे दूर करने के लिए गाना शुरू किया। ये उनके लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट‌्स साबित हुआ। आज इस पोस्ट में हम रिहाना की बाॅयोग्राफी (Rihanna Biography in Hindi) शेयर करने वाले हैं। 

ये भी पढ़े : Tandav Web Series : जानिए तांडव वेब सीरीज की कहानी और क्या है विवादित सीन

Rihanna का जीवन परिचय


पॉप स्टार रिहाना का जन्म 20 फरवरी 1988 में बारबाडोस में हुआ था। उनके पिता का नाम रॉनल्ड फेंटी और मां मॉनिका फेंटी हैं। रिहाना की मां रिटायर्ड अकाउंटेंट थीं और उनके पिता वेयरहाउस सुपरवाइजर थे। इसलिए रिहाना का परिवार साधारण था और उसने अपने जीवन में कई उतार-चढाव देखे।

रिहाना एक साधारण परिवार से होने के कारण उसने अपनी जिंदगी में बहुत सारी समस्याओं का सामना किया। रिहाना के पिता को ड्रग्स और शराब की लत थी और इस कारण घर का माहौल सही नहीं था। उस समय रिहाना केवल 14 साल की थीं जब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसी के चलते रिहाना को लगातार तेज सिर दर्द की शिकायत बनी रहती थी। 

ये भी देखें : Charmsukh Jane Anjane Mein 3 Web Series (2021) Ullu : Watch Online

सिर दर्द इतना तेज होता था कि जब तक सिर दर्द रहता था, तब तक वो कोई काम नहीं कर पाती थीं। उन्होंने ये बात सबसे छिपाए रखी, खासकर अपने दोस्तों से, क्योंकि उन्हें डर था कि वे लोग उन्हें असामान्य समझने लगेंगे। इसलिए रिहाना के कई बार सीटी स्कैन भी हुए। लेकिन डॉक्टरों को उसके सिर दर्द की वजह समझ में नहीं आई। हालांकि धीरे-धीरे ये सिर दर्द कम होने लगा था और इसी सिर दर्द ने उन्हें आज पॉप स्टार बनाया है।

रिहाना ने अपने इंटरव्यू में एक बार कहा भी था कि उन्होंने बचपन में खुद को कभी किसी के सामने जाहिर नहीं किया। उन्हें देखकर कभी कोई ये नहीं बता पाता था कि उनके जीवन में कितनी समस्याएं हैं। केवल घर की समस्याएं ही इतनी थीं कि तनाव कम करने के लिए उन्हें अलग-अलग तरीके तलाशने पड़ते थे। 

ये भी पढ़े : ULLU App क्या है? उल्लू ऐप में वेब सीरीज कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करें?

सिर दर्द ने रिहाना को बनाया पॉप स्टार


बचपन से ही रिहाना के सिर दर्द की समस्या बढ़ती गई। किशोरावस्था में कदम रखते ही उन्होंने अपनी समस्याओं को भुलाने के लिए गाना शुरू कर दिया। उन्होंने महसूस किया कि गाने से उनका तनाव काफी हद तक कम हुआ। इसके बाद उन्होंने गाना बंद नहीं किया और अपने दो दोस्तों के साथ गाने का एक ग्रुप बना लिया।

गाना गाने के समय रिहाना ने महसूस किया कि उसे तनाव कम हो जाता है और सिर दर्द भी नहीं होता है। इसलिए रिहाना ने अपने सिर दर्द को दूर करने के लिए ग्रुप में गाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनके ग्रुप द्वारा स्टेज शो भी करने शुरू कर दिए। इसके बाद रिहाना की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट आया।

ये भी पढ़े : जानिए कौन हैं राकेश टिकैत | Rakesh Tikait का जीवन परिचय हिंदी में 

रिहाना की पहली एल्बम


जब रिहाना 15 साल की थीं तो उनके ग्रुप ने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर इवैन रॉजर्स को ऑडिशन दिया। रॉजर्स ने बाद में बताया कि रिहाना कि गायकी इतनी अच्छी थी कि उनके सामने बाकी ग्रुप की लड़कियां जैसे गायब ही हो गई थीं। यह ऑडिशन रिहाना की जिंदगी का टर्निंग प्लाइंट बनकर सिद्ध हुआ।

16 साल की उम्र में रिहाना रॉजर्स और उनकी पत्नी के साथ रहने लगीं और अपना एक डैमो एल्बम रिकॉर्ड किया। 2005 में रॉजर्स ने रिहाना को एक ऐसा मौका दिया, जिसके लिए बड़े-बड़े संगीतकार बनने के इच्छुक लोग तरसते हैं। रॉजर्स ने रैपर जेजी के सामने रिहाना को गाने का मौका दिया। 

ये भी पढ़े : Valentine Week List 2021 : वेलेंनटाइन वीक लिस्ट हिंदी में

रिहाना के लिए ये खुद को साबित करने का मौका था। रिहाना ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऑडिशन देने के पहले वो कांप रही थीं, लेकिन जब उन्होंने गाना शुरू किया तो बिल्कुल निर्भय होकर गाया। लेकिन जैसे ही गाना बंद किया वो वापस घबरा गईं क्योंकि जेज़ी उनके सामने बैठे थे। इसके बाद जेज़ी ने रिहाना को साइन कर लिया।

अगस्त 2005 में रिहाना ने अपना पहला सिंगल 'पॉन डे रीप्ले' रिलीज किया, जो कि बिलबोर्ड में दूसरे नंबर पर रहा। पहला एल्बम 'म्यूजिक ऑफ द सन' नंबर दस पर पहुंचा। अगले साल रिहाना ने "अ गर्ल लाइक मी' निकाला जो बेहद सफल हुआ। 2007 में तीसरा एल्बम आया जिसका नाम था "गुड गर्ल गॉन बैड'। उन्होंने एमिनेम, मैरून 5, कान्ये वेस्ट के साथ भी गाया।

Rihanna Biography in Hindi

रातों रात स्टार बनने के बाद रिहाना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दुनिया में रिहाना की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ट्विटर पर उनके 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना चौथे नंबर पर आती हैं।

रिहाना ने 'Don't stop the music', 'Love the way you lie', 'Umbrella' जैसे कई शानदार गानों को आवाज दी है। यही नहीं रिहाना हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और 'Ocean's 8' जैसी कई मूवीज में भी नज़र आ चुकी हैं।

कितना कमाती है रिहाना?


32 साल की रिहाना का फेंटी के नाम से अपना फैशन ब्रांड भी है। 2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलिनय डॉलर यानी 4400 करोड़ रुपये है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं रिहाना कितना कमाती है।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको रिहाना का जीवन परिचय पसंद आए तो कृप्या इसे आगे जरूर शेयर करें। अपने विचार देने के लिए आप कॉमेंट करके बता सकते हैं।

ये जरूर पढ़े -

1. Paytm Instant Loan Service : पेटीएम 2 मिंट में दे रहा 2 लाख रुपये का लोन, जानिए लोन अप्लाई करने का प्रोसेस

2. Stand Up India : बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 1 करोड़ रुपए लोन, ऐसे करें अप्लाई

3. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें?

4. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन

 

1 comment: