Health Care - क्या आप जानते हैं नींबू के 10 फायदे - Wikipedia Hindi

Share:
Health Care


गर्मी में नींबू पानी प्यास बुझाने के लिए एक अहम साधन है। नींबू में विटामिन सी मिलता है, यह तो सभी जानते हैं और नींबू हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता हैं, इसलिए हम नींबू पानी पीते हैं। क्या आपको पता है कि नींबू के हमारे शरीर के लिए क्या फायदे होते हैं।


नहीं, बहुत कम लोग हैं, जिन्हें नींबू के फायदों के बारे में पता होता है। इसलिए आज हम आपको यहां बताने वाले हैं नींबू के 10 ऐसे फायदे, जिनके बारे में आपको पता ही नहीं होगा। तो आईए पढ़ते हैं और जानते हैं कुछ नया......

ये भी पढ़ें

> वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 12 चीजें, दिखेगा असर  

> देसी नुस्खे / क्या आप भी हैं मुंह के छालों से परेशान? तो अपनाए घरेलू उपाय

> अगर आप नहीं पीते बीयर तो कर दें पीना शुरू, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान - Wikipedia Hindi



Health Care - नींबू के 10 फायदे




1. नींबू हमारे शरीर के मोटापे को कम करने के लिए बेहद कारगर साबित होता है। जहां गर्म पानी में नींबू और शहद पीने से मोटापा कम होता हैं, तो वहीं यह हमारे शरीर के लिए भरपूर एनर्जी भी देता है। इतना ही नहीं, यह आपके शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई में भी बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होता है।

2. नींबू के रस के साथ सेंधा नमक मिलाकर पीने से आपको किडनी स्टोन से छुटकारा मिल सकता है। वहीं नींबू का छिलका पीसकर माथे पर लेप लगाने से माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।

Health Care

3. नींबू के बीजों को पीसकर सिर पर लगाने से गंजापन दूर होता है और नए बाल उगने लगते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार का घाव हो जाने पर भी नींबू के रस को बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

4. चंदन और नींबू के रस के लेप को चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर होते हैं और आपका चेहरा साफ, बेदाग और चमकदार हो जाता है। नींबू के रस को बेसन के साथ चेहरे पर लगाने से रंग निखरता है।



5. नींबू का रस ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से गले की खराबी दूर होती है। साथ ही अगर किसी जहरीले जीव-जंतु ने काट लिया हो तो वहां नींबू का रस लगाने से जहर का असर नहीं होता है।

6. पेट में गैस बनना या अपचा होने जैसे समस्याओं में भी नींबू पानी पीना बेहद कारगर होता है। इसके साथ काले नमक का प्रयोग करना भी काफी लाभ देता है।

7. दांतों का पीलापन हटाने के लिए नींबू को काटकर नमक के साथ दांतों पर रगड़ना बहुत असरकारक होता है। इससे दांतों का पीलापन कम होता है और दांत चमकने लगते हैं।



8. दाद या खुजली होने पर नींबू के रस में नौसादर को पीसकर लगाने से यह समस्या समाप्त हो सकती है। यह त्वचा संबंधी रोगों की विकृतियों को खत्म करने में सहायक होता है।

9. मसूढ़ो में परेशानी होने पर भी नींबू आपकी मदद कर सकता है। मसूढ़ों से खून रिसने पर नींबू का रस लगाने से आराम मिलता है और मसूढ़े ठीक होते हैं।

10. नाखूनों पर नींबू रगड़ने से वे साफ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। अगर आपको कोहनी या हाथों का कालापन कम करना है, तो आप नींबू रगड़कर इसे कम कर सकते हैं।


दोस्तों अगर आप भी नहीं जानते हैं कि नींबू आपके शरीर के लिए कितना लाभदायक है तो ये आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। इसे आगे शेयर करों और आपने दोस्तों को भी नींबू के गुणों के बारे में अवगत करवाओ


Top Trending Article

1. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन - Wikipedia Hindi

2. मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार चौधरी सुनील जाखड़ की राजनीति का सफर

3. अबोहर का इतिहास History Of Abohar - Wikipedia Hindi

4. फेसबुक का इतिहास Facebook History - Wikipedia Hindi

5. Corona Virus Kya Hai कोरोना वायरस क्या है - Wikipedia Hindi





No comments