अमिताभ बच्चन की जीवनी | Biography of Amitabh Bachchan - Wikipedia Hindi

Share:

Biography of Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्‍चन की जीवनी : Amitabh Bachchan Biography wikipedia hindi - बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों के अभिनेता है। हिंदी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों में 'एंग्री यंग मैन' की उपाधि प्राप्त है। वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं।

बिग बी को लोग सदी का महानायक के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिग बी, शहंशाह भी कहते हैं। सदी के महानायक ने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी। वह राजीव गांधी के करीबी दोस्त थे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉईन की थी और इलाहाबाद से देश के आठवें आम चुनाव में ताकतवर नेता एच.एन. बहुगुणा को हराया था। लेकिन उन्हें यह राजनीति का संसार बहुता नहीं भाया और उन्होंने मात्र 3 साल में ही इसे अलविदा कह दिया।

सदी के महानायक अपने फिल्मी करियर के चलते जितना सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही उनका लव अफेयर भी चर्चाओं का विषय रहा है। फिल्म अभिनेत्री रेखा के साथ उनके अफेयर की हर तरफ चर्चा होती रही है। उनके फैंस की संख्या करोड़ो में हैं। इसलिए जब भी वह किसी मुसीबत में होते हैं या फिर उनके जन्मदिन पर उनके घर के सामने लाखों फैंस उनके कुशल मंगल की दुआएं देने के लिए पहुंचे जाते हैं। तो आईए आज बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बचन के जीवन के बारे में.....

अमिताभ बच्चन का जन्म


अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। उनके एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम अजिताभ है। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था, लेकिन उनके पिता के साथ ही रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया।


अमिताभ बच्चन की पढ़ाई


अमिताभ बच्चन ने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से पढाई की है। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से की थी। पढ़ाई में भी वह काफी अव्वल थे और कक्षा के होशियार छात्रों में उनकी गिनती होती थी। कहीं ना कहीं यह गुण उनके पिताजी से आए थे क्योंकि वह जानी-मानी कवि रहे हैं। पढ़ाई में हमेशा से ही अमिताभ अच्छा प्रदर्शन करते थे।


अमिताभ बच्चन की शादी


अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हुई थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन उनके पुत्र हैं और श्वेता नंदा उनकी पुत्री हैं। फिल्म अभिनेत्री रेखा से उनके अफेयर की चर्चा भी खूब हुई। रेखा से अफेयर की चर्चा के कारण ही अमिताभ बच्चन का नाम हमेशा से चर्चाओं में रहा है।

अमिताभ बच्चन का करियर


अमिताभ बच्चन के करियर की शुरुआत फिल्मों में वॉयस नैरेटर के तौर पर फिल्म भुवन शोम से हुई थी। लेकिन अभिनेता के तौर पर उनके करियर की शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों की, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हुई। फिल्म 'जंजीर' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

इसके बाद से उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा ही दी। उनकी हर फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या में इजाफा होने लगा। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब हो जाते थे। हिट फिल्मों के कारण ही वह दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हो गए। इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया।

अमिताभ बच्चन की प्रसिद्ध फिल्में


> सात हिंदुस्तानी
> जंजीर
> आनंद
> अभिमान
> सौदागर
> चुपके-चुपके
> दीवार
> शोले
> कभी-कभी
> अमर अकबर एंथनी
> त्रिशूल
> डॉन
> मुकद्दर का सिकंदर
> मिस्टर नटवरलाल
> लावारिस
> सिलसिला
> कालिया
> सत्ते पे सत्ता
> नमक हलाल
> शक्ति
> कुल्ली
> शराबी
> मर्द
> शहंशाह
> अग्निपथ
> खुदा गवाह
> मोहब्बतें
> बागवान
> ब्लैक
> वक्त
> सरकार
> चीनी कम
> भूतनाथ
> पा
> सत्याग्रह
> शमिताभ


अमिताभ बच्चन के नाम पुरस्कार


अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार 19 फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ-साथ वे गायक, एक निर्माता और टीवी प्रजेंटर भी है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री व पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया है।


अभिताम बच्चन कोरोना पॉजिटव


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चन परिवार के फैंस द्वारा उनके कुशल मंगल होने के लिए दुआएं की जा रही है। विकिपीडिया हिंदी द्वारा प्रार्थना की जाती है कि शीघ्र ही सदी के महानायक स्वस्थ होकर अपने फैंस के बीच आए।


ये भी पढ़े

1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi

2.  EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे

5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक   

6. Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi

7. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन - Wikipedia Hindi 

8. COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे

9. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन

10.  Chingari App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi

No comments