पेटीएम (Paytm) के Founder विजय शेखर शर्मा की सफलता की कहानी - Wikipedia Hindi

Share:


आजकल हर कोई बहुत जल्द पैसा कमाना और शानो-शौकत की जिंदगी गुजारना चाहता हैं। लेकिन मेहनत कोई भी नहीं करना चाहता। आज हम आपके साथ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) भारत की पापुलर ऑनलाईन पेमेंट एप पेटीएम (Paytm) के Founder और Ceo की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं।

अगर आप विजय शेखर शर्मा की जिंदगी और उनके पेटीएम एप की सफलता की कहानी एक बार पढ़ेंगे तो आप पता चलेगा कि सफलता क्या होती है और सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। सफलता सिर्फ मेहनत से मिलती है। इसलिए विजय द्वारा भी लगातार मेहनत करने के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है कि उनकी सफलता हम सब के लिए प्रेरणादायक बन गई है....




Success Story Of Vijay Shekhar Sharma - पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की सफलता की कहानी



> विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक छोटे से गांव विजयगढ़ में 8 जुलाई 1973 को हुआ था।

>  शर्मा की शुरूआती शिक्षा एक हिंदी मीडियम स्कूल में विजयगढ़, अलीगढ़ में हुई थी।

> उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया, यहां उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी इंग्लिश, क्योंकि वह हिंदी मीडियम में पढ़कर आए थे इसलिए अंग्रेजी में उनका हाथ टाइट था। लेकिन अंग्रेजी न आने के कारण उन्होंने अपने आत्मविश्वास में कभी कमी नहीं आने दी।

> शर्मा एक मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखते थे, वह पैसे की अहमियत को अच्छी तरह से समझते थे। जब वह पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्होंने भी पढ़ाई के दौरान अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बिजनेश शुरू कर दिया था। फिर बाद में उसे अमेरिकन कंपनी लोटस इंटरवर्क्स को बेच दिया और अपनी ही कंपनी में नौकरी करने लग गए। इससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ। करीब एक साल बाद कुछ अलग करने के लिए उन्होंने इस कंपनी की नौकरी छोड़ दी।



> कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी एक नई कंपनी शुरू की, जिसका नाम था One97, लेकिन यह ठीक से नहीं चल पाई। सालभर उन्हें काफी घाटा झेलना पड़ा, हालत इतनी खराब हो गई कि एक-एक पैसा बचाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी। बस का किराया बचाने के लिए वह पैदल सफर करते थे। कभी-कभी पूरा दिन सिर्फ दो प्याली चाय पर ही गुजारा करते थे, यहां तक कि उनकी कोई शादी करने को भी तैयार नहीं था। इस बीच वह लोगों के घर जाकर कंप्यूटर रिपेयर करने का काम करते थे।

> जब बात एक-एक पैसा बचाने की हो तो शर्मा के जीवन में छुट्‌टे पैसे बहुत अहम थे, लेकिन उन्होंने देखा कि चाहे ऑटो वाला हो, चाय वाला या दुकान वाला सभी जगह उन्हें छुट्‌टे पैसे के लिए ही बुहत परेशान होना पड़ता था और यहीं से उनके दिमाग में आइडिया आया, पेटीएम (Paytm) एप बनाने का। पेटीएम की शुरूआत 2010 में हुई।

> शर्मा की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव उस समय आया, जब पेटीएम को घरेलू और भारत में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टाइटल स्पांसर बनने का मौका मिला। आज छुट्‌टों और छोटे-छोटे लेन-देन की बदौलत पेटीएम कंपनी का कुल कारोबार बिलीयन में पहुंच चुका है और आज ज्यादातर लोग पेटीएम का ही इस्तेमाल करते हैं।




दोस्तों जैसे कि इस पोस्ट में आपने Paytm के Founder और Ceo विजय शेखर शर्मा की जिंदगी और उनकी सफलता की कहानी को पढ़ा हैं, जिसमें आपको एक चीज जरूर समझने को मिलेगी कि बिना मेहनत और सब्र के मुकाम नहीं मिल सकता। इसलिए कुछ भी पाने के लिए मेहनत जारी रखें और सब्र बनाए रखें, आपको सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें.....

1. सनी लियोन की बायोग्राफी Sunny Leone - Wikipedia Hindi 
2. Sidhu Moose Wala - Wikipedia Hindi
3. बब्बू मान Babbu Maan - Wikipedia Hindi
4. TikTok v/s Youtube वाले Carry Minati की सफलता की कहानी - विकिपीडिया हिंदी
5. मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार चौधरी सुनील जाखड़ की राजनीति का सफर
6. Rupinder Gandhi - The Gangster..? रूपिंदर गांधी की जीवनी
7. Whatsapp के संस्थापक कौन हैं? Who is the Founder of Whatsapp - Wikipedia Hindi
8. Parkash Singh Badal - सरपंच से पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री बनने तक का सफर - विकिपीडिया हिंदी
9. Tikitok Star Noor - पढ़िए कौन हैं नूर और क्या है उसकी सफलता की कहानी
10. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल - विकिपीडिया हिंदी


आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी, बताने के लिए कॉमेंट करके जरूर बताएं और नई-नई जानकारी के लिए पढ़ते रहिए विकिपीडिया हिंदी....सबकुछ हिंदी में.....


Top Trending Article

1. काम की बात / मुसीबत से बचने के लिए 30 जून से पहले निपटाएं ये जरूरी 8 काम - Wikipedia Hindi
2. क्रेडिट स्कोर (Credit Score) क्या है? लोन लेने के लिए क्यों है जरूरी?  - Wikipedia Hindi
3. COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे
4. Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) : आपको कारोबार शुरू करने के लिए लोन लेना हुआ आसान - Wikipedia Hindi
5. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi

No comments